फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   woman dancing on the song Tamma Tamma Loge is not Delhi CM Rekha Gupta

Fact Check: 'तम्मा तम्मा लोगे' गाने पर डांस कर रही महिला दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता नहीं हैं, पड़ताल में जानें सच

Wed, 26 Feb 2025 06:09 PM IST
जयदेव सिंह फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: जयदेव सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 06:09 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक महिला के डांस करने का वीडियो वायरल है। वीडियो में डांस कर रही महिला को दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से जोड़ा जा रहा है। BOOM ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का नहीं है।

विज्ञापन
woman dancing on the song Tamma Tamma Loge is not Delhi CM Rekha Gupta
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो एक हिंदी फिल्म के एक गाने पर डांस कर रही है। वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो में डांस करने वाली महिला दिल्ली की नव निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 

विज्ञापन


बूम ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो में डांस कर रही महिला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता नहीं बल्कि वीडियो क्रियेटर मीरा हैं। 

वायरल वीडियो में 'तम्मा-तम्मा लोगे' गाने पर एक महिला को डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के ऊपर एक टेक्स्ट लिखा है, ' अफसोस, ये दिल्ली की सीएम है'। 

विज्ञापन

फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को 'दिल्ली सीएम' कैप्शन के साथ शेयर किया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


आर्काइव लिंक

 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी यह पोस्ट वायरल है। आर्काइव लिंक 

बूम को व्हाट्सएप टिपलाइन (7700906588) पर भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे की सत्यता की जांच के लिए वीडियो बूम को भेजा है। 

फैक्ट चेक 

वायरल वीडियो की जांच के लिए हमने वीडियो के की-फ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान हमें इंस्टाग्राम पर 12 जनवरी को अपलोड किया गया पूरा वीडियो मिला।

बोल्ड मीरा स्वैग नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पहली बार अपलोड किया गया था। अकाउंट को स्कैन करने पर हमें ज्ञात हुआ कि वीडियो में डांस कर रही मीरा नाम की महिला एक डांसर एवं वीडियो क्रियेटर हैं। जिनके वीडियो को सीएम रेखा गुप्ता के दावे से वायरल किया जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bold Meera (@boldmeeraswag)


 

आर्काइव लिंक 

Claim :   दिल्ली की मुख्यमंत्री 'तम्मा तम्मा लोगे' गाने पर डांस कर रही हैं।

Fact Check :   वीडियो में डांस कर रही महिला एक वीडियो क्रियेटर मीरा हैं।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed