फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   voilance at Durga Puja visarjan in Maharajganj went viral as Bahraich

Fact Check: महाराजगंज के दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में हंगामे को बहराइच का बताया, जानें पड़ताल में क्या मिला

Fri, 18 Oct 2024 08:00 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 18 Oct 2024 08:00 PM IST
सार

Fact Check: दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस  में हंगामे का एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बहराइच का है। 

विज्ञापन
voilance at Durga Puja visarjan in Maharajganj went viral as Bahraich
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल में हुई बहराइच हिंसा के बाद एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि गाने बज रहे है और लोग नाच रहे है। साथ ही में ये लोग भगवा झंडा भी लहरा रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग आते हैं और भगवा झंडे को छीन कर फेंक देते है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बहराइच का है, जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद के बाद हिंसा हो गई थी। वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है पहले भगवा झंडे को फाड़ा गया और शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गए जिसके बाद हिंसा शुरू हुई। 
विज्ञापन


बाराबंकी जिला (@districtbbk) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बहराइच के इस सच को वायरल करो..गौर से देखो पहले जिहादियों ने भगवा ध्वज छीनकर फाड़ फेंका, पीछे से दुर्गा शोभायात्रा पर पथराव किया इसके बाद बहराइच में माहौल खराब हुआ।। दिखाओ दुनिया को असली दंगाई कौन है ??”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विष्णु तिवारी (@VishnuMTivari1) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “बहराइच के इस सच को वायरल करो हिंदुओं.. गौर से देखो पहले जिह!दियों ने पहले भगवा ध्वज छीनकर फाड़ फेंका, पीछे से दुर्गा शोभायात्रा पर पत्थर फेंका। इसी के बाद बहराइच में माहौल खराब हुआ..!! दिखाओ दुनिया को असली दंगाई कौन है..??
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के दौरान हमें एक दिखा कि कई यूजर इसे महराजगंज का बता रहे थे। सच्चाई जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली। यहां से हमें पता चला कि वीडियो महाराजगंज का है। 

खबर के अनुसार निचलौल क्षेत्र के मिश्रौलिया में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में लहरा रहे झंडे को लेकर एक समुदाय के युवकों ने हंगामा किया। पुलिस ने मौलाना समेत 12 नामजद सहित 17 लोगों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। जुलूस शिव मंदिर से निकल एक समुदाय के मोहल्ले को पार कर नूरी जामा मस्जिद के पास पहुंचा था। इस बीच जुलूस में लहरा रहे धार्मिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया।

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो बहराइच का नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed