फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Viral video of Ethiopian volcano eruption is AI-created, read the full investigation

Fact Check: एआई से बना है इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने का वायरल वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Fri, 28 Nov 2025 07:29 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:29 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Viral video of Ethiopian volcano eruption is AI-created, read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इथियोपिया के अफार इलाके में हायली गुब्बी ज्वालामुखी 23 नवंबर की सुबह फट गया था। इससे आसपास के गांवों पर धूल की परत जम गई।  पिछले 12,000 वर्षों में हायली गुब्बी ज्वालामुखी के विस्फोट का यह पहला मामला है।  इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सड़क पर लावा के बीच लोग चलते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इथियोपिया में फटे गुब्बी ज्वालामुखी का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि यह वीडियो एआई से जनरेटेड है, जिसे असली समझ कर शेयर किया जा रहा है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह इथियोपिया में फटे गुब्बी ज्वालामुखी का है। 

Kedarnathupdate1234 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “जब इथोयोपिया में 12,000 साल बाद फटा ज्वालामुखी।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए वीडियो को ध्यान से देखा। इस बीच हमें वीडियो में कई विसंगतियां नजर आई। यहां से हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। वीडियो की पड़ताल के लिए हमने हाइव एआई टूल का इस्तेमाल किया। टूल ने वायरल वीडियो को 99.9 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

इसके बाद हमने वीडियो को साइट इंजन टूल पर सर्च किया। यहां भी टूल ने 98 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed