फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of tiger attack at Brahmpuri Forest Guest House created using AI

Fact Check: एआई से बना है ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस में बाघ के हमला करने का वीडियो

Sun, 09 Nov 2025 08:01 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sun, 09 Nov 2025 08:01 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस में बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Video of tiger attack at Brahmpuri Forest Guest House created using AI
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बाघ एक आदमी को घसीटकर ले जाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस का है, जहां बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है। ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस में ऐसी कोई घटना नहीं घटी है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस में एक बाघ ने एक व्यक्ति पर हमला किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आई.पी. सिंह (@IPSinghSp) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “बड़ी डरावनी सीसीटीवी फुटेज है ब्रह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस चंद्रपुर जनपद महाराष्ट्र। जंगली जानवरों से हर पल बेहद सतर्क रहना चाहिए।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

हमने दावे की पड़ताल के लिए कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें ब्राह्मपुरी फारेस्ट गेस्ट हाउस में ऐसी घटना से संबंधित कोई खबर नहीं मिली। 

इसके बाद हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो में हमें कई विसंगतियां देखाई दीं। यहां से हमेंं वीडियो के एआई से बनने का संदेह हुआ। पड़ताल के लिए हमने हाइव एआई टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो को 84.9 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

इसके बाद हमें पीआईबी फैक्ट चेक महाराष्ट्र के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला।  यह पोस्ट 7 नवंबर 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में वायरल वीडियो को फर्जी बताया गया है। पोस्ट में लिखा है कि वायरल वीडियो एआई से बना है। ऐसी कोई भी घटना बह्मापुरा गेस्ट हाउट मेंं नहीं हुई है। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना हुआ पाया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed