फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of theft in Asuncion, the capital of Paraguay, is being shared with a false claim.

Fact Check: पराग्वे की राजधानी में चोरी के वीडियो को भारत से जोड़कर किया जा रहा झूठा दावा

Sat, 25 Oct 2025 06:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 25 Oct 2025 06:01 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक बांग्लादेशी घुसपैठिया एक व्यापारी के घर चोरी करते हुए नजर आया है।  हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video of theft in Asuncion, the capital of Paraguay, is being shared with a false claim.
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो हो रहा है। वीडियो में एक शख्स रात में एक दिवार पार करते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिया एक भारतीय व्यापारी के घर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि  वायरल वीडियो पराग्वे की राजधानी असुनसियन का है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक बांग्लादेशी घुसपैठिया एक भारतीय व्यापारी के घर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा बनारस (@RealBababanaras) नाम के एक्स यूजर लिखा “अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिया मोहम्मद जुबैर एक हिंदू व्यापारी के घर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ऐसे अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी तत्व भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए चोरी से लेकर आतंकवाद तक, एक बढ़ता हुआ खतरा हैं। इन सभी को निर्वासित करो।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Paraguay News Events के फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट मिली। पोस्ट में लिखा है कि असुनसियन में एक अपराधी ने कंटीली तार की दीवार पर चढ़कर साइकिल चुरा ली तस्वीरों में दिखाया गया है कि चोर ने घटनास्थल पर लगे सुरक्षा उपायों को कैसे चकमा दिया। इलाके के लोग पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ।

आगे की पड़ताल में हमें sntparaguay के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट में 30 अप्रैल 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है कि असुनसियन में एक घर से चोर ने दो साइकिलें चुरा लीं। यह घटना सुरक्षा कैमरों में कैद हो गई। पड़ोसी इलाके में बढ़ती असुरक्षा की निंदा कर रहे हैं और पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो भारत का नहीं है। बल्कि यह वीडियो पराग्वे की राजधानी असुनसियन का है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो भारत का नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed