Fact Check: ताजमहल के गुंबद पर लगी आग का वीडियो एआई से बना हुआ, झूठा दावा किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ताजमहल के गुंबद में पाकिस्तान के हमले के कारण आग लग गई। वीडियो को पड़ताल में यह एआई से बना हुआ पाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए टकराव के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गुंबद पर आग लगी हुई है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले के बाद आगरा स्थित ताजमहल पर आग लग गई है। इस आग को बुझाने में दमकल की गाड़ियों को भी वीडियो में देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी मिसाइल हमले की वजह से ताजमहल पर आग लगी है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में पता चला कि इस वीडियो में किसी भी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। आगरा पुलिस ने बताया कि वीडियो एआई के माध्यम से बनाया गया है। इसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने में भी लगी हुई है। पुलिस इस वीडियो को बनाने वाले लोगों का पता लगाने में लगी हुई है। हालांकि पुलिस की तरफ से यह साफ किया गया है कि वीडियो में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है इसे एआई के माध्यम से बनाया गया है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के द्वारा भारत पर किए गए हमले में ताजमहल में आग लग गई।
बिल्लू बॉक्सर किंग नाम के एक इंस्टा अकाउंट से कहा गया 11 मई 2025 को इस वीडियो को शेयर करके लिखा गया कि “पाकिस्तान वालों ने रात में करीब 10 बजे किया हमला” इसके लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले आगरा पुलिस का बयान देखा। आगरा पुलिस ने एक्स पर अपना बयान देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर ताजमहल पर आग लगने का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से झूठ है। पुलिस ने बताया कि आगरा में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। यह वीडियो एआई जनरेटेड/फेक है। ऐसे पोस्ट करने वालों के विरुद्ध FIR दर्ज की जा रही है। कृपया इस वीडियो को शेयर न करें।
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो एआई से बना हुआ है जिसमें झूठी जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है।