फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Saudi Zionist activist praising Netanyahu is old

Fact Check: सऊदी के ब्लॉगर द्वारा नेतन्याहू की तारीफ वाला वीडियो हालिया नहीं, जानें असलियत

Sat, 19 Oct 2024 08:24 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 19 Oct 2024 08:24 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सऊदी के एक मुसलमान ने नेतन्याहू की कार्रवाई की तारीफ की। हमारी पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो चार साल पुराना है।  

विज्ञापन
Video of Saudi Zionist activist praising Netanyahu is old
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में नेतन्याहू किसी से फोन पर वीडियो कॉल करते नजर आ रहे हैं। वे एक अरबी मुस्लिम शख्स से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब के एक मुसलमान ने नेतन्याहू की कार्रवाई की तारीफ की। बताया जा रहा है कि उसने कहा 'हम आपसे बहुत प्यार करते हैं आप शांति के प्रधानमंत्री हैं।'
विज्ञापन


अजात (@AzatAlsalim) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “नेतन्याहू के लिए एक सऊदी व्यक्ति हम आपसे बहुत प्यार करते हैं आप शांति के प्रधानमंत्री हैं”
 

फ्रंटलफोर्स (@FrontalForce) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सऊदी अरब के एक शेख ने आतंकवादियों को खत्म करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू की प्रशंसा की। जबकि यहां अब्दुल इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, भारतीय एम के साथ क्या गलत है?”
 

पड़ताल

पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें अरबी भाषा ज़मान अल वस्ल नाम की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से संबंधित एक रिपोर्ट मिली जिसे 27 दिसंबर 2019 में प्रकाशित किया गया था। यहां से हमें ये पता चला कि वीडियो चार साल पुराना है। 

आगे हमें अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट मिली जिसमें वीडियो के संबंध में बताया गया था कि “एक सऊदी "इज़राइल प्रेमी" को उम्मीद है कि नेतन्याहू लिकुड चुनाव जीतेंगे” 

खबर में बताया गया था कि एक सऊदी ब्लॉगर ने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ किए गए फोन कॉल का एक वीडियो प्रकाशित किया, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि नेतन्याहू चुनाव जीतेंगे।

पड़ताल की नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चार साल पुराना है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed