फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Myanmar earthquake shared as recent earthquake in Russia

Fact Check: म्यांमार के पुराने वीडियो को रूस में आए हालिया भूकंप का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 31 Jul 2025 02:28 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 31 Jul 2025 02:28 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक भूकंप का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह  रूस के पूर्वी तट पर आए भूकंप के झटके का वीडियो है। 

विज्ञापन
Video of Myanmar earthquake shared as recent earthquake in Russia
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में भूकंप के झटकों के कारण दुकान में सामान गिरता हुआ नजर आ रहा है। भूकंप के झटके इतने तेज होते हैं कि दुकान का सारा सामान गिर जाता है। वहीं एक महिला भी बैठी होती है जो वहां से भाग भी नहीं पाती है और एक टेबल के नीचे छुप जाती है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो में रूस के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके का हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया है कि यह वीडियो 8 मार्च 2025 को म्यांमार में आए भूकंप का है, जिसमें 2,700 से ज्यादा लोग मारे गए थे। वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।  

विज्ञापन

रूस के सुदूर पूर्वी कामचटका प्रायद्वीप में बुधवार को 8.8 तीव्रता का एक शक्तिशाली  भूकंप आया, जिसके बाद प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, विनाशकारी सुनामी लहरें रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों तक पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा?
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह रूस के पूर्वी तट पर भूकंप आने का वीडियो है। 

नेड्रिक न्यूज पंजाब (@NedrickP) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में में जबरदस्त भूकंप, 8.7 तीव्रता, अमेरिका से जापान तक सुनामी की चेतावनी” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो trthaber नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 31 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था। वीडियो को पोस्ट करके लिखा गया था “म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप को कार्यस्थल पर लगे कैमरे में कैद किया गया।”  

 

डेली मेल (@DailyMail) के एक्स अकाउंट पर वीडियो को शेयर करके लिखा गया था “म्यांमार में भूकंप से दुकानें हिल गईं, अलमारियां गिर गईं” यहां इस वीडियो को 31 मार्च 2025 को शेयर किया गया था। 

 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो रूस के आसपास आई बाढ़ का नहीं है, बल्कि म्यांमार में मार्च के महीने में आए भूकंप का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed