फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of Manoj Bajpayee campaigning for RJD and Tejashwi Yadav is AI-generated

Fact Check: एआई से बना है मनोज बाजपेयी का राजद और तेजस्वी यादव के लिए प्रचार करने का वीडियो

Wed, 22 Oct 2025 04:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Wed, 22 Oct 2025 04:03 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अभिनेता मनोज बाजपेयी राजद और तेजस्वी यादव के लिए प्रचार कर रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।

विज्ञापन
Video of Manoj Bajpayee campaigning for RJD and Tejashwi Yadav is AI-generated
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को पोलो रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने दो बड़ी घोषणाएं कीं। तेजस्वी ने कहा कि लोग गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी से परेशान हैं। हमलोगों ने जो संकल्प लिया था, जो घोषणाएं की, नीतीश सरकार ने उसकी भी नकल की। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता मनोज बाजपेयी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि मनोज बाजपेयी राजद का और तेजस्वी यादव का  समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरय दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से निर्मित है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी राजद और तेजस्वी यादव का प्रचार कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यदुवंशी अमित नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “ जहां सारे बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार मोदी मोदी कर रहे हैं। वहीं बिहार के मनोज बाजपेई जी तेजस्वी यादव का प्रचार कर रहे हैं। मै तो बस ये पूछ रहा था कि मनोज बाजपेयी जी को देशद्रोही कब से घोषित करना है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें प्राइम वीडियो इंडिया के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 1 नंवबर 2023 को साझा किया गया है। हालांकि इस वीडियो में कहीं भी राजद या तेजस्वी यादव का कई जिक्र नहीं हुआ है।

 यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो एडिटेड है। 

आगे की पड़ताल में हमें मनोज बाजपेयी की एक्स हैंडल पर एक पोस्ट मिली। इस पोस्ट में मनोज बाजपाई ने वायरल वीडयो को फर्जी बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है “मैं सार्वजनिक रूप से यह बताना चाहता हूं कि मेरा किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। प्रसारित किया जा रहा वीडियो मैंने प्राइम वीडियो के विज्ञापन की लिए किया था, जिसे एडिट कर शेयर किया जा रहा है।  मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे ऐसी सामग्री को शेयर करना बंद करें और लोगों से आग्रह करता हूं कि वे ऐसी भ्रामक सामग्री से न जुड़ें या उसे प्रोत्साहित न करें।”

इसके बाद हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के हाइव एआई टूल से सर्च किया। टूल ने वायरल वीडियो को 99.7 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी।

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed