फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of hoisting blue Jai Bhim flags on the temple is nine months old shared as recent

Fact Check: मंदिर पर जय भीम के झंडे लगाने का वीडियो पुराना, हालिया बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Wed, 29 Jan 2025 01:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 29 Jan 2025 01:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है अलवर के मंदिर पर भीम आर्मी के लोगों ने जय भीम का झंडा फहराया है।

विज्ञापन
video of hoisting blue Jai Bhim flags on the temple is nine months old shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक मंदिर पर लोग नीले रंग का झंडा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग मंदिर के नीचे है और एक युवक मंदिर के ऊपर झंडा लगाता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
वीडियो को शेयर करके लोग दावा कर रहे हैं कि अलवर में एक मंदिर पर दलितों से नीले रंग का झंडा फहराया है। इसी वीडियो के साथ इसे सांप्रदायिक एंगल देने की भी कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


अनूप शुक्ला  (@anoop_013) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह वीडियो अलवर का बताया जा रहा है,जिसमें कुछ लोगों द्वारा मंदिर पर जय भीम का झंडा फहराया गया!” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. नेहा दास (@neha_laldas) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भीम आर्मी के गुंडों ने अलवर के राम मंदिर पर, अम्बेडकर जयंती के दिन, भीम आर्मी का झंडा फहराया। इन्होंने मंदिर के ऊपर चढ़कर मंदिर की पताका उतारकर, अपना नीला झंडा फहराकर "जय भीम" का नारा लगाया! ये नतीजा है सरकार द्वारा इन नील झंडा धारियों के सिर चढ़ाने का!” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पूजा (@Pooja_Cric_04) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अलवर में मंदिर पर दलितों ने लहराया नीला झंडा ! नीले कबूतरों यही तुम मस्जिद के ऊपर करके दिखाओ 2 मिनट में औकात पता चल जाएगी..गांव का गुड़गांव बनने में देर नहीं लगेगी...असली औकात पता चल जाएगा” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया यहां हमें टिंकू गौतम हरियाणवी नाम का एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर ये वीडियो हमें 18 अप्रैल 2024 को प्रकाशित मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा हुआ था “अलवर में मंदिर के ऊपर बाबा साहब का झंडा लगाया”

आगे सर्च करने पर हमें एक इंस्टाग्राम पोस्ट मिला इस पोस्ट में वायरल वीडियो मौजूद था। इस वीडियो को 30 मई 2024 को पोस्ट किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो नौ महीने पुराना है। इस वीडियो के हालिया होने का दावा गलत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed