फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of harassment of a school girl in Bangladesh shared as West Bengal

Fact Check: बांग्लादेश में स्कूली छात्रा के उत्पीड़न के वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 31 Jul 2025 02:34 AM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 31 Jul 2025 02:34 AM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में एक स्कूली छात्रा को पीटा जा रहा है। वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
Video of harassment of a school girl in Bangladesh shared as West Bengal
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर हो रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला स्कूल की वर्दी पहने एक लड़की को थप्पड़ मार रही है। महिलाओं के बीच हो रहे झगड़े को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत के पश्चिम बंगाल का है। दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम लड़कियां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़कों से दोस्ती करने के लिए मजबूर कर रही थीं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया है कि यह वीडियो असल में बांग्लादेश का है। लड़की की यूनिफॉर्म ढाका के शहीद मुक्तिजोद्धा गर्ल्स हाई स्कूल की है। यह वीडियो बांग्लादेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया गया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी इन दावों का खंडन किया है।

विज्ञापन

क्या है दावा?
महिलाओं के बीच हो रहे इस झगड़े के वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में लव जिहाद का नया तरीका सामने आया है। यहां मुस्लिम लड़कियां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम लड़कों से दोस्ती करने के लिए मजबूर कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विनी (@Vini__007) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “पश्चिम बंगाल की लड़कियों की स्थिति” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो बांग्लादेश की लोकेशन वाले एक्स अकाउंट पर देखने को मिला। इस अकाउंट ने वीडियो को 4 जुलाई 2025 को शेयर किया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “देश के प्रतिभाशाली दिमाग अब बॉयफ्रेंड के लिए लड़ रहे हैं, यही वजह है कि चावल की कीमत 80 टका प्रति किलो है। #StepDownDevilYunus”

आगे सर्च करने पर हमें पश्चिन बंगाल पुलिस का बयान इस पूरे मामले पर देखने को मिला। पुलिस के द्वारा इस वीडियो को पश्चिम बंगाल से होने के दावे को झूठा बताया है। पुलिस का तरफ से बताया गया कि वीडियो के पश्चिम बंगाल से होने का दावा झूठा है। स्कूल यूनिफॉर्म, सिपाही का बैच और पृष्ठभूमि की वास्तुकला सहित दृश्य साक्ष्य बताते हैं कि यह वीडियो बांग्लादेश का है, विशेष रूप से बांग्लादेश के शहीद मुक्तिजोद्धा गर्ल्स हाई स्कूल, सेक्शन-12, ब्लॉक-डी, रोड-18, पल्लबी, मीरपुर, ढाका-1216 का।

स्कूल को नाम से सर्च करने पर हमें स्कूल का फेसबुक पेज देखने को मिला। वहां इस फेसबुक पेज में स्कूल की लोकेशन को ढाका में बताया गया था। 

 
पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश की घटना का है। इसे भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 





 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed