Fact Check: ब्राजील में आग लगने के वीडियो को इस्राइल पर हमले के होने का दावा, जानें पड़ताल में सच्चाई
Fact Check: आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो इस्राइल पर हिजबुल्लाह के हमले का है।
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इस्त्राइल का है, जहां हिजबुल्ला ने मिसाइल से हमला कर दिया। हिजबुल्ला के इस्राइल पर हमले के बाद वहां के ये हालात हैं।
वाजिदखान (@realwajidkhan) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “इस्राइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इज़राइल का दृश्य। इस्राइल जल रहा है !!
इज़राइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इज़राइल का दृश्य 🔥
— Wajidkhan (@realwajidkhan) September 24, 2024
इज़राइल जल रहा है !! pic.twitter.com/ozMuxSdD9g
नुरुल अलोम चौधरी (@NurulAlomChoud8) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस्राइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इस्राइल का दृश्य, इस्राइल जल रहा है !!”
इज़राइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इज़राइल का दृश्य 🔥
— Nurul Alom Choudhury 🇮🇳 (@NurulAlomChoud8) September 25, 2024
इज़राइल जल रहा है !!#IsraelTerroristState#FreePalestine pic.twitter.com/kNPdZG8hog
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें 11 अगस्त 2024 का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में पुर्तगाली भाषा में एक कैप्शन लिखा था “इस शनिवार, 11 तारीख को, नोवो प्रोग्रेसो में, BR-163 के पास, डॉ. इसाईस एंट्यून्स एवेन्यू पर एक स्टोर के पीछे स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, सड़कों पर तेल फैल गया और आस-पास की दुकानों और व्यवसायों तक पहुंच गया।” यहां से ये पता चल गया कि घटना इस्राइल और हिज्बुल्ला से संबंधित नहीं है।
खबर से जुड़े कीवर्ड सर्च करने पर हमें रोम न्यूज नाम की एक वेबसाइट मिली। VER-O-FATO नाम की एक वेबसाइट पर ये खबर मिली। इस खबर से हमें पता चला कि ये घटना नोवो प्रोग्रेसो की है जोकि ब्राजील का एक शहर है। खबर में बताया गया था नोवो प्रोग्रेसो में, बीआर-163 के करीब, एवेनिडा डाउटर इसाईस एंट्यून्स पर एक स्टोर के पीछे स्थित एक गोदाम में आग लग गई थी। 11 अगस्त 2024 को ब्राजील की एक और वेबसाइट रोमा न्यूज पर हमें ये खबर मिली। खबर में नोवो प्रोग्रेसो में लगी भीषण आग की जानकारी ही दी गई थी।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये वीडियो ब्राजील में आग लगने की घटना का है। इस वीडियो का इस्त्राइल और हिजबुल्ला के संघर्ष से कोई लेना देना नहीं है।