Fact Check: चीनी सैनिकों का जय श्री राम के नारे लगाने वाला वीडियो पुराना है, पड़ताल में जानें इसकी पूरी सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चीनी सैनिकों को जय श्री राम का नारा लगाते हुए देखा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भारत और चीन ने देपसांग और डेमचोक में डिसएंगेजमेंट शुरू कर दिया है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग शेयर कर चुके हैं।
शुवंकर बिस्वास (@manamuntu) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत और चीन ने देपसांग और डेमचोक में विघटन शुरू कर दिया है।”
India & China begin DISENGAGEMENT at Depsang and Demchok pic.twitter.com/QHgc2QGRha
— Shuvankar Biswas (@manamuntu) October 25, 2024
बाबा बनारस (@RealBababanaras) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत और चीन ने जय श्री राम के नारे के साथ देपसांग और डेमचोक में विघटन शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग यह नहीं कहेंगे कि यह सांप्रदायिक विघटन है।”
India & China begin DISENGAGEMENT at Depsang and Demchok with the slogan of JAI SHRI RAM
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) October 25, 2024
Hope so called seculars will not say that this is a communal disengagement. pic.twitter.com/6auPyuJ5SP
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने दावे से जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। हमें इस वीडियो के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं। यहां हमें न्यूज 18 की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया गया था।
इस रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश में खुशी थी। राम मंदिर को लेकर धार्मिक उत्साह के बीच भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीनी सैनिकों को भारतीय सेना के साथ ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।
कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि वीडियो दिवाली 2023 का है और इसे लद्दाख के चेपजी-चुमार क्षेत्र में फिल्माया गया था, न कि जनवरी 2024 में। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वीडियो की सही तारीख या स्थान की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह वायरल क्लिप हाल की नहीं है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि चीनी सैनिकों द्वारा 'जय श्री राम' का नारा लगाने का एक पुराना वीडियो गलत तरीके से LAC गतिरोध को समाप्त करने के लिए हाल ही में भारत-चीन समझौते के बाद लिया गया वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है।