फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of BJP MP's car attacked in Bengal being shared as from Bihar

Fact Check: बंगाल में भाजपा सांसद के गाड़ी पर हमले के वीडियो को बिहार का बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 16 Oct 2025 05:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 16 Oct 2025 05:02 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बिहार में लोगों ने भाजपा विधायक की गाड़ी पर हमला किया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video of BJP MP's car attacked in Bengal being shared as from Bihar
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोग एक गाड़ी पर हमला करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो बिहार का है, जहां लोगों ने भाजपा विधायक पर हमला किया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जाता है कि बिहार में लोगों ने भाजपा विधायक के गाड़ी पर हमला किया है। 

टीम जौहरी लाल मीना  नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “ भाजपा के विधायक को जनता स्वागत कर रही है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां  देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें हाजी जाविद अहमद नाम के फेसबुक यूजर की एक पोस्ट मिली। वीडियो में आप वायरल क्लिप 1 सकेंड से 10 सकेंड तक देख सकते हैं। वीडियो को शेयर कर लिखा है कि बंगाल के भाजपा सांसद शंकर घोष की गाड़ी पर लोगों ने पथराव किया अगर आप किसी राजनेता से खुश नहीं हैं, तो उसे वोट की चोट से अपनी ताकत दिखाइए। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में भाजपा नेता पर हमला निंदनीय है। 

इसके बाद हमें आरएनएफ न्यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से संबंधित वीडियो मिला। यह वीडियो 6 अक्तूबर 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही लिखा है कि उत्तर बंगाल में बाढ़ और जलभराव के बीच स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। भाजपा विधायक खगेन मुर्मू और अन्य नेताओं को पीड़ितों के विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि उन्हें पीछे से लात-घूसे मारे गए, जूते फेंके गए। आक्रोशित भीड़ के गुस्से में विधायकों की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

 

आगे की पड़ताल में हमें अमर उजाला की न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 6 अक्तूबर 2025 को प्रकाशित की गई एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में लिखा है कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, ये हमला तब किया गया जब से बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत कार्य में शामिल होने के लिए गए थे। भाजपा नेताओं ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को पश्चिम बंगाल का पाया। इस वीडियो का बिहार से कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed