फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of BJP MLA Yogesh Verma being slapped from 2024 shared as recent

Fact Check: भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारने के 2024 के वीडियो को अभी का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 12 Aug 2025 08:55 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 12 Aug 2025 08:55 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब भाजपा के योगेश वर्मा को थप्पड़ पड़ा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो 2024 का निकला है।

विज्ञापन
Video of BJP MLA Yogesh Verma being slapped from 2024 shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को 6 अगस्त 2025 को रायबरेली के सारस चौराहे पर समारोह के दौरान थप्पड़ मार गया। बताया जा रहा है कि करणी सेना से जुड़ा एक कार्यकर्ता माला लेकर आया और अचानक पीछे से थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने रोहित द्विवेदी और शिवम यादव नाम के दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। अब इसी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक आदमी को थप्पड़ मार रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद, एक व्यक्ति ने भाजपा विधायक योगेश वर्मा को सरेआम थप्पड़ मारा।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में सामने आया कि वीडियो अगस्त 2025 का नहीं, बल्कि 9 अक्टूबर 2024 का है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का है जब जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह द्वारा भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारा गया था। 

विज्ञापन

क्या है दावा  

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मारने के बाद भाजपा विधायक योगेश वर्मा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा गया। शेखर यादव समाजवादी नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद #भाजपा विधायक योगेश वर्मा को पड़ा थप्पड़, भाई आजकल नेता बनना खतरे से खाली नहीं है कोई भी आकर थप्पड़ जड़ दे रहा है....!!” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

  इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं। 9 अक्तूबर 2024 को टीवी 9 ने वायरल हो रहे पूरे वीडियो को प्रकाशित किया गया था। वीडियो को प्रकाशित करके बताया गया था कि “लखीमपुर खीरी में बीजेपी विधायक योगेश वर्मा को पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने पहले उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद उनके समर्थकों ने भी उन पर हमला कर दिया। विधायक को नीचे खींच लिया गया। उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसों से पीटा। जब ये घटना हुई तो पुलिस भी वहां मौजूद थी. पुलिसकर्मी विधायक को बचाकर वहां से ले गए। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।”

  आगे सर्च करने पर हमें जी न्यूज पर भी यह वीडियो प्रकाशित मिला। वीडियो को 9 अक्तूबर 2024 को प्रकाशित करके लिखा गया था “यूपी के लखीमपुर खीरी से जहां BJP के एक विधायक दबंगई के शिकार हो गए। BJP विधायक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक थप्पड़ खाते हुए नजर आ रहे हैं।" 

इसके बाद हमने अमर उजाला की लखीमपुर टीम से संपर्क किया। यहां हमें नौ अक्तूबर 2024 को प्रकाशित वीडियो मिला। वीडियो के साथ बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ सरेआम मारपीट हो गई। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।"

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2024 का है जिसे हाल ही में भाजपा विधायक के साथ हुई घटना बताकर शेयर किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed