फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of accused of molesting a student in UP goes viral with wrong name

Fact Check: यूपी में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी आकाश का वीडियो अलीम शेख के नाम से वायरल, पढ़ें पड़ताल

Mon, 21 Jul 2025 08:43 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 21 Jul 2025 08:43 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्रा लड़के की पिटाई कर रही है। दावा किया जा रहा है कि इस लड़के का नाम अलीम शेख है। हमारी पड़ताल में लड़के का नाम आकाश निकला है।

विज्ञापन
Video of accused of molesting a student in UP goes viral with wrong name
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल की वर्दी पहने हुए एक लड़की एक लड़के को सड़क पर पीट रही है। उसके आसपास कई लोग लड़की को रोकते हुए नजर आ रहे है लेकिन लड़की हाथों से और जूतों से लड़के को पीटने की कोशिश करती रहती है। इसी वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उन्नाव में अलीम शेख नाम का एक लड़का लड़की से 10 दिन से फोन नंबर मांग रहा था। इससे परेशान होकर लड़की ने लड़के को बुरी तरह से पीट दिया। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम अलीम शेख नहीं बल्कि आकाश है। पुलिस के बयान और कई मीडिया रिपोर्ट से यह साफ हुआ है कि लड़के का नाम अलीम नहीं है । उसका नाम आकाश है और वह रिक्शा चलाने का काम करता है।  

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अलीम शेख नाम का एक लड़का स्कूल की एक लड़की से 10 दिनों से परेशान कर रहा था। इसके बाद लड़की ने परेशान होकर लड़के को सड़क पर ही पीट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबुल यादव (@BABULKU74795114) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “उन्नाव का अलीम शेक पिछले 10 दिनों से एक लड़की का नंबर मांग रहा था। खुश होकर लड़की ने आज बीच सड़क पर 10 अंकों का नंबर गाल पे उतार दिया।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

  इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिकं आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  
इस दावे के बारें में पता करने के लिए हमने अमर उजाला की न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें वारयल वीडियो के की फ्रेम की तस्वीर के साथ रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया, "उन्नाव जिले में कोतवाली गंगाघाट के पोनीरोड मार्ग के गांधीनगर मोड़ के पास शनिवार दोपहर स्कूल से घर पैदल जा रही 12वीं की छात्रा से ई-रिक्शा चालक को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। छात्रा ने ई-रिक्शा चालक को रिक्शे से घसीटकर सड़क पर थप्पड़ों और जूतों से पीटा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस पर हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।" यहां से हमे पता चला कि घटना 18 जुलाई की है। 

आगे हमें इस वीडियो पर उन्नाव पुलिस का बयान देखने को मिला। पुलिस का तरफ से बताया गया था कि वीडियो से संबंधित आरोपी आकाश पुत्र चंद्रशेखर उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ब्रह्मनगर पोनी रोड थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। 



इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी ही मीडिया रिपोर्ट मिली। आजतक में रिपोर्ट के अनुसार यूपी के उन्नाव में एक युवक की पहचान 20 साल के आकाश ब्रह्मनगर गंगाघाट कोतवाली निवासी ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।  आरोपी मनचला युवक पानी सप्लाई का ई रिक्शा चालक है। उन्नाव पुलिस मीडिया सेल की तरफ से बताया गया कि छात्रा मुकदमा दर्ज नहीं करवाना चाहती थी, इसलिए मनचले को गिरफ्तार कर उस पर 151 की कार्यवाही करते हुए उसका चालान किया गया है। 


पुलिस के बयान और रिपोर्ट में यह साफ है कि वीडियो में दिख रहे लड़के का नाम अलीम शेख नहीं बल्कि आकाश है। 

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को लड़के के गलत नाम के साथ शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed