फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a woman smoking and trying to set herself on fire on a flight five years ago shared as recent

Fact Check: पांच साल पहले फ्लाइट में महिला के सिगरेट पीने और आग लगाने की कोशिश का वीडियो वायरल, पढ़ें पड़ताल

Fri, 28 Mar 2025 04:21 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 28 Mar 2025 04:21 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहनी एक महिला फ्लाइट में सिगरेट पीने और आग लगाने की कोशिश करती नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि तुर्किये के इस्तांबुल से साइप्रस जा रही फ्लाइट में महिला ने सिगरेट पीकर आग लगाने की कोशिश की। PTI ने पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video of a woman smoking and trying to set herself on fire on a flight five years ago shared as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बुर्का पहनी एक महिला फ्लाइट में सिगरेट पीने और आग लगाने की कोशिश करती नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तुर्किये के इस्तांबुल से साइप्रस जा रही फ्लाइट में महिला ने सिगरेट पीकर आग लगाने की कोशिश की।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल वीडियो 2019 का है, यानी पांच साल पुराना। यह घटना इस्तांबुल के सबीहा गोकसेन एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक फ्लाइट में हुई थी।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने 23 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए  लिखा, “बच्चे, जवान, बूढ़े और औरते सब को बस एक ही चीज करने आती है G हाद। देखिए कैसे एक खास मजा हब की महिला इस्तांबुल से साइप्रस जा रही फ्लाइट में कैसे लगाने की कोशिश कर रही है।” पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर ने एक्स पर ही 23 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए अंग्रेजी में लिखा, “Passenger on a flight from Istanbul to Cyprus tried to light the plane on fire”

जिसका हिंदी अनुवाद, इस्तांबुल से साइप्रस जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने विमान में आग लगाने की कोशिश की। पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वीडियो के 'की-फ्रेम्स' को रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें एक यूजर का फेसबुक पोस्ट मिला, जहां वायरल वीडियो मौजूद था। 21 दिसंबर 2019 को वायरल वीडियो को करते हुए यूजर ने अंग्रेजी में  लिखा, जिसका हिंदी अनुवाद, महिला ने सिगरेट लाइटर से सीट में आग लगाने की कोशिश करते हुए विमान को उड़ाने की धमकी दी!तुर्की भाषा बोल रही एक महिला को कैमरे में कैद किया गया, जो इस्तांबुल से साइप्रस द्वीप जा रही पेगासस एयरलाइंस की एक फ्लाइट में आग लगाने की कोशिश कर रही थी। 

सिगरेट पीते हुए, महिला को तुर्की में यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मैं विमान को उड़ा दूंगी, मेरे पूरे शरीर पर बम है।" इसके बाद वह चीजों में आग लगाने लगती है और कहती है, "मैं इसे जला रही हूं!" हालांकि, विमान में मौजूद अन्य यात्री शांत रहे और स्थिति को संभालने के लिए आगे बढ़े। उन्होंने महिला को काबू में कर लिया और उसका लाइटर छीन लिया। इसी दौरान केबिन क्रू पानी की बोतल लेकर पहुंचा ताकि किसी भी छोटी आग को तुरंत बुझाया जा सके। पोस्ट का लिंक  और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल की अगली कड़ी में हमें एक अंग्रेजी वेबसाइट ‘Duvar English’ पर प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली, यहां पर वायरल विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट के अनुसार, “इस्तांबुल से नॉर्दर्न साइप्रस जा रही एक फ्लाइट में सवार एक महिला ने दावा किया कि वह विमान को "उड़ा देगी"। उसने केबिन में सिगरेट जलाई, सीट पर एक शर्ट लटकाई और कहा कि उसके "सारे शरीर पर बम लगे हैं"।

महिला ने यह भी कहा कि वह गुलेन संगठन की सदस्य है, जिसे 2016 के तख्तापलट प्रयास का मुख्य आरोपी माना जाता है। घटना तब हुई जब विमान टेक-ऑफ के लिए रनवे की ओर बढ़ रहा था। इसके बाद, महिला ने एक गुलाबी प्रिंसेस-थीम वाली टी-शर्ट को सीट के पीछे लटका दिया और सीट कवर को जलाने की कोशिश की। उसने केबिन में सिगरेट जलाई और खुलेआम धूम्रपान किया।

हालांकि, फ्लाइट में मौजूद अन्य यात्री शांत रहे और जल्द ही महिला को काबू में कर लिया। केबिन क्रू ने भी तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को संभाला और आग को बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल किया।” रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि वायरल वीडियो 2019 का है, यानी पांच साल पुराना। यह घटना इस्तांबुल के सबीहा गोकसेन एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक फ्लाइट में हुई थी। जिसे यूजर्स हाल का बताकर शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed