फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a woman dancing is being falsely claimed as Delhi's new CM Rekha Gupta

Fact Check: महिला के डांस का वीडियो दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का बताकर किया जा रहा गलत दावा, पढ़ें पड़ताल

Fri, 21 Feb 2025 01:35 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 21 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड गाने पर एक महिला डांस कर रही है। दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही महिला दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video of a woman dancing is being falsely claimed as Delhi's new CM Rekha Gupta
Fact Check - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड गाने पर डांस कर रही एक महिला का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया गया है कि वीडियो में दिख रही यह महिला दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि वायरल वीडियो में दिख रही यह महिला रेखा गुप्ता नहीं बल्कि इंस्टाग्राम यूजर संगीता मिश्रा है।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 20 फरवरी को वायरल वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि डांस कर रही यह महिला दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लिखा है,  “ये संघी का भी न ढूंढ ढूंढ के लाते हैं चीप मिनिस्टर रेखा रॉक्ड पब्लिक शॉक्ड” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनसॉट यहां देखें।

पड़ताल
दावे की पुष्टि के लिये डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स इमेज सर्च किया। ऐसा करने पर हमें वायरल वीडियो से हूबहू मिलता एक वीडियो संगीता मिश्रा नाम की इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिला। 

उन्होंने इस वीडियो को 17 फरवरी 2025 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पूरा वीडियो यहां क्लिक कर देखें।

जांच के अगले चरण में डेस्क ने वायरल वीडियो और इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिले वीडियो की तुलना की और पाया कि दोनों वीडियो एक समान हैं।

जांच को आगे बढ़ाते हुए डेस्क ने संगीता मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट को स्कैन किया, जहां हमें इसी तरह के कई डांस वीडियो मिले। अपने प्रोफाइल पर उन्होंने खुद को डांसर बताया है। 

इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, वह एक डांसर है। इसके अलावा उसने यूट्यूब पर भी अपने डांस के वीडियो अपलोड किए हैं। जांच के दौरान डेस्क को उनके यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो भी मिला। वीडियो को यहां क्लिक कर देखें।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पार्टी ने पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को बुधवार (19 फरवरी) को विधायक दल का नेता चुना। इसके बाद रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट यहांयहां और यहां क्लिक कर देखें।

जांच के अंत में डेस्क ने इंस्टाग्राम यूजर संगीता मिश्रा से संपर्क किया है। जवाब मिलते ही कॉपी अपडेट कर दी जायेगी।

हमारी अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो में दिख रही यह महिला रेखा गुप्ता नहीं बल्कि इंस्टाग्राम यूजर संगीता मिश्रा है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed