Fact Check: एआई से बना है तीन आंख वाले बच्चे का वीडियो, पढ़ें पूरी पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने तीन आंंख वाले बच्चे को जन्म दिया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला नवजात शिशु को गोद में लिए नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला ने तीन आंख वाले बच्चे को जन्म दिया है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एआई से बना है, जिसे असली समझ कर शेयर किया जा रहा है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने तीन आंख वाले बच्चे को जन्म दिया है।
आश्किन फातिमा (@AashqinE) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “तीन आंखों वाले बच्चो को जन्म दी है एक मां ने आप लोग वीडियो में देख सकते है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें इंडिया. कॉम की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 दिसंबर 2025 को प्रकाशित की गई है। यहां हमें वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम देखने को मिला। रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो को एआई से बने होने की संभावना जताई गई है। यहां लिखा है कि कुछ फ्रेम्स में बच्चे की तीसरी आंख इतनी परफेक्टली ब्लिंक करती दिखती है कि विशेषज्ञों ने इसे एआई टूल्स से बना बताया। चेहरे के हाव-भाव भी डिजिटल मॉर्फिंग की ओर संकेत करते हैं।
आगे की पड़ताल में हमने वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए एआई टूल का इस्तेमाल किया। हाइव टूल ने वायरल वीडियो को 99.9 फीसदी एआई से बना पाया है।
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को एआई से बना पाया है।