फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of a Muslim woman worship in a Durga pandal is scripted

Fact Check: मुस्लिम महिला के दुर्गा पंडाल में पूजा करने का वीडियो स्क्रिप्टेड है, जानें पड़ताल में इसका सच

Tue, 15 Oct 2024 07:06 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 15 Oct 2024 07:06 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मुस्लिम महिला के दुर्गा पंडाल में पूजा करने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
video of a Muslim woman worship in a Durga pandal is scripted
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्गा माता के पंडाल में एक मुस्लिम महिला के पहुंचकर पूजा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला दुर्गा माता के पंडाल के पास बुर्का पहन कर पहुंचती है और माता की पूजा करने के लिए पंडाल के अंदर पहुंचती है। 
विज्ञापन


क्या है दावा?

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पश्चिम बंगाल का है। यूजर्स कह रहे हैं कि एक मुस्लिम महिला मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा और आस्था रखती है। 
विज्ञापन


हम लोग We The People (@ajaychauhan41) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “वीडियो अवश्य देखें, वीडियो पश्चिम बंगाल से है। एक मुस्लिम महिला की मां दुर्गा के प्रति इस श्रद्धा और आस्था पर कमेंट में अपनी राय अवश्य व्यक्त करें।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Yaduvanci (@Ramakan68393780) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जब मुस्लिम महिला पहुचीं देवी के पंडाल में मुस्लिम धर्म होकर दुर्गा माता जी का पूजा करने आए।”
 

पड़ताल 

पड़ताल इस वीडियो के बारे में सच जानने के लिए हमने वीडियो की पड़ताल करना शुरू किया। सबसे पहले हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें ‘Love Dreams Dainhat’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो पूरा देखने को मिला। इस वीडियो को पूरा देखने के बाद हमें अंत में एक डिस्क्लेमर देखने को मिला।

वीडियो के डिस्क्लेमर में लिखा गया है कि “यह रील लाइफ विडियो फुटेज केवल जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है, ताकि उन्हें यह समझाया जा सके कि वास्तविक दुनिया की परिस्थितियां कैसी होंगी और जनता को शिक्षित करने के लिए चित्रित किया गया है। इस वीडियो में पात्र मनोरंजन और शिक्षा के उद्देश्य से हैं।”

ये वीडियो हमें संजना गलरानी नाम के एक फेसबुक पेज पर मिला। इस वीडियो को 10 अक्तूबर को पोस्ट किया गया है। इस अकाउंट के 40 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स है। इस अकाउंट पर कई स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद है। वायरल हो रहा वीडियो भी हमें इस पेज पर मिली जिसके साथ एक डिस्क्लेमर लिखकर ये बताया गया है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed