Fact Check: स्विट्जरलैंड से हरिद्वार तक चलने वाले विदेशी संत का वीडियो महाकुंभ का बता हो रहा शेयर, जानें सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक विदेशी संत का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें वो स्विट्जरलैंड से भारत पैदल चलकर आने की बात कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में भारत पहुंचा।
जितेन्द्र प्रताप सिंह (@jpsin1) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्ज़रलेंड से प्रयागराज महाकुम्भ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति pic.twitter.com/Ophyn5ZztE
विज्ञापन विज्ञापन— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) January 20, 2025
AstroCounselKK (@AstroCounselKK) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्जरलैंड से प्रयागराज महाकुंभ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
लगातार 4 साल पैदल चलकर स्विट्ज़रलेंड से प्रयागराज महाकुम्भ में भारत पहुंचा यह व्यक्ति pic.twitter.com/R9K7T9aFXE
— AstroCounselKK 🇮🇳 (@AstroCounselKK) January 28, 2025
अमरेंद्र बाहुबली (@TheBahubali_IND) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “स्विट्जरलैंड से हरिद्वार 5 साल पैदल चलकर, भारत यात्रा पर विदेशी भक्त , विदेशियों का हर एक कदम सनातन की तरफ, जय सनातन संस्कृति” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
स्विट्जरलैंड से हरिद्वार 5 साल पैदल चलकर
— Amrendra Bahubali 🇮🇳 (@TheBahubali_IND) January 20, 2025
भारत यात्रा पर विदेशी भक्त
विदेशियों का हर एक कदम सनातन की तरफ
जय सनातन संस्कृति 🚩🙏 pic.twitter.com/eHdPdmTHpw
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से सुना वायरल वीडियो को ध्यान से सुनने पर, पता चला कि साक्षात्कारकर्ता ने उस व्यक्ति से पूछा कि उसे हिमाचल प्रदेश से हरिद्वार पहुंचने में कितने दिन लगे।
वीडियो की आगे पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें गौतम खट्टर नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मूल रूप से ये वीडियो मिला। यहां 13 मिनट 25 सेकंड का ये पूरा वीडियो मौजूद था। इस वीडियो रिपोर्ट को 3 वर्ष पहले प्रकाशित किया गया था। वीडियो के शीर्षक में लिखा गया था “Haridwar Kumbh 2021॥ Switzerland से लगातार 4 साल पैदल चलकर महाकुंभ मेले में पहुंचे BEN BABA”
इससे ये साफ हो गया कि वीडियो 3 वर्ष पुराना है इस वीडियो का प्रयागराज महाकुंभ से कोई संबंध नहीं है। ये वीडियो हरिद्वार कुंभ के समय का है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो 2025 प्रयागराज महाकुंभ का नहीं है।