{"_id":"670515cb02b5c219640a7f66","slug":"video-of-a-fire-at-a-bus-stand-in-israel-from-2022-goes-viral-as-recent-2024-10-08","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check : इस्राइल के बस स्टैंड पर पर लगी आग के 2022 के वीडियो को हाल का बताकर वायरल, पढ़ें पड़ताल","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check : इस्राइल के बस स्टैंड पर पर लगी आग के 2022 के वीडियो को हाल का बताकर वायरल, पढ़ें पड़ताल
Tue, 08 Oct 2024 11:46 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:46 PM IST
सार
Fact Check: बस स्टैंड पर आग लगने के एक वीडियो को इस्राइल के तेल अवीव का बताकर वायरल किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल में यमन के द्वारा किए गए हमले का है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसों में आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई बस खड़ीं हैं और उसमें आग लगती हुई नजर आ रही है। आग के कारण धुएं का गुबार भी ऊपर उठता हुआ नजर आ रहा है।
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इस्राइल के तेल अवीव का है। यहां यमन ने आत्मघाती ड्रोन से हमले किए हैं। इसके कारण तेल अवीव का ये हाल हो गया है।
ध्रुव राठी (पैरोडी) (@dhruvrahtee) नाम के एक एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर करके लिखा गया “अब यमन ने तेल अवीव, इस्राइल पर हमला किया”
विज्ञापन
ज़ैब (@iGeneralAladin) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यमनी आत्मघाती ड्रोनों द्वारा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को भेदने के बाद तेल अवीव में आग लग गई।”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें वायरल वीडियो को बारे में पता चला कि इस वीडियो को 2022 से शेयर किया जा रहा है। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो पुराना है।
टाइम्स ऑफ इस्राइल ने 11 जून 2022 को वीडियो से जुड़ी हुए एक खबर प्रकाशित की थी। खबर के मुताबिक “उत्तरी शहर सफ़ेद में शनिवार की सुबह आग लगाकर अठारह बसों को नष्ट कर दिया गया था। यह संदिग्ध हमला सुरक्षा राशि के भुगतान की आपराधिक मांग से जुड़ा हुआ था। केंद्रीय बस स्टेशन पर हुए हमले में कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं थी”
यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो तेल अवीव का नहीं बल्कि इस्राइल के सफेद शहर का है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि पुराने वीडियो को भ्रामक तरीके से गलत दाव के साथ शेयर किया जा रहा है।

Now Yemen 🇾🇪 strikes on Tel Aviv, Israel 🇮🇱👇#IsraelIranWar pic.twitter.com/IxpPaUQu6Z
— Dhruv Rathee (Parody) (@dhruvrahtee) October 3, 2024
ज़ैब (@iGeneralAladin) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यमनी आत्मघाती ड्रोनों द्वारा सफलतापूर्वक अपने लक्ष्यों को भेदने के बाद तेल अवीव में आग लग गई।”
Fire broke out in Tel Aviv after Yemeni suicide drones successfully hit their targets. 🇾🇪🔻🇮🇱#Yemen #Israel #TelAviv pic.twitter.com/hMb3IlZKIV
— Zaib (@iGeneralAladin) October 3, 2024