फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Vande Bharat train did not lost way, it was diverted due to technical fault

Fact Check: वंदे भारत ट्रेन नहीं भटकी रास्ता, तकनीकी खराबी के कारण डायवर्ट किया गया रास्ता

Wed, 25 Dec 2024 06:59 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 25 Dec 2024 06:59 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक दावा शेयर किया जा रहा है जिसमें बताया जा रहा है वंदे भारत ट्रेन रास्ता भटक गई और गोवा की जगह कल्याण पहुंच गई।   

विज्ञापन
Vande Bharat train did not lost way, it was diverted due to technical fault
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन की एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो को शेयर करके लिखा जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन को गोवा जाना था लेकिन वो कल्याण पहुंच गई। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन जो गोवा जाने के लिए निकली थी। वो ट्रेन अपना रास्ता भटक गई और कल्याण पहुंच गई। 

मनीष आरजे (@mrjethwani_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस अपना रास्ता भटक गई। गोवा पहुंचने के बजाय यह कल्याण जंक्शन पर जाकर रुकी” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


नसरीन इब्राहिम (@EbrahimNasreen) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वंदे भारत एक्सप्रेस रास्ता भटक गई-गोवा जा रही थी, लेकिन कल्याण में जाकर रुकी!”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने दावे को गूगल पर कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने का कोशिश की। यहां हमें मंडल रेल प्रबंधक मुंबई केंद्रीय रेल को एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में वायरल फोटो को शेयर करके लिखा गया था कि “यह तथ्यात्मक रूप से गलत सूचना है। ट्रेन को रास्ते में आई समस्या के कारण डायवर्ट किया गया था। ट्रेन अपने निर्धारित स्टेशन यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से चली थी और पूर्व निर्धारित निर्धारित स्टेशन यानी मडगांव पर पहुंची थी।” 
 

आगे हमें डेक्कन हेराल्ड पर भी इस खबर के बारे में जानकारी मिली। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि यह घटना दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के बीच बिंदु संख्या 103 पर सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली की विफलता के कारण हुई, जहां से कोंकण की ओर जाने वाली ट्रेनें नियमित मार्ग पर पनवेल स्टेशन के लिए रवाना होती हैं। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण डायवर्ट किया गया। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed