Fact Check: ओडिशा की दो लोकल ट्रेनों का एक ट्रैक पर आमने-सामने आने का दावा गलत, जानें पड़ताल में सच्चाई
Fact Check: केरल कांग्रेस की तरफ से एक एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दो ट्रेनों का एक ही ट्रैक पर एक ही समय में आमने सामने आने का दावा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दोनों ट्रेन एक ही ट्रैक पर आमने सामने आ गई। इसमें रेलवे की बहुत बड़ी लापरवाही बता कर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।
कांग्रेस केरल (@INCKerala) के एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को साथ कैप्शन लिखा गया है “ओडिशा की दो लोकल ट्रेनें एक ही ट्रैक पर एक-दूसरे पर लाल आंख दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़ी गईं। वे एक डबल इंजन वाली सुपर ट्रेन बनाने जा रहे थे, लेकिन शुक्र है कि सतर्क लोको पायलटों ने ऐसा नहीं होने दिया।”
Two local trains from Odisha were caught red handed showing laal aankh at each other on the same track.
— Congress Kerala (@INCKerala) September 7, 2024
They were on their way to make a double-engine super train, but thankfully, the alert loco pilots didn't let it happen. pic.twitter.com/f7zvlqDjfD
डॉ. शीतल यादव (@Sheetal2242) नाम के एक एक्स हैंडल से वीडियो शेयर करके लिखा गया “आज तो हद ही हो गई पुरी-जलेश्वर और क्यों-कुर्दा नाम की ट्रेनों पर एक ही ट्रैक एक दूसरे के विपरीत आ रही थी। बड़ी दुर्घटना होने से बच गए रील मंत्री जी को रील बनाने का मौका नहीं मिलेगा अफसोस।”
आज तो हद ही हो गई पुरी-जलेश्वर और क्योंझर - खुरदा नाम की ट्रेनें एक ही ट्रैक पर एक दूसरे के विपरीत आ रही थी।
— Dr. Sheetal yadav (@Sheetal2242) September 6, 2024
बड़ी दुर्घटना होने से बच गई रील मंत्री जी को रील बनाने का मौका नहीं मिलेगा अफसोस। pic.twitter.com/bWwY1RXqAJ
पड़ताल
पीटीआई ने इस खबर की पड़ताल की। इस खबर की पड़ताल करने के लिए इस खबर को ठीक से देखा गया क्योंकि ये कांग्रेस केरल के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया गया था। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन को देखा गया तो कमेंट में पीटीआई को East Coast Railway के हैंडल से किया गया एक कमेंट मिला। ईस्ट कोस्ट रेलवे भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन ईस्ट कोस्ट रेलवे भारतीय रेल के 17 जोनों में से एक है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कमेंट करके कहा था कि “यह वीडियो 1.9.2024 को केंद्रपाड़ा रोड-नेरगुंडी सेक्शन, खुर्दा रोड डिवीजन पर शूट किया गया था। यह स्पष्ट किया गया कि यह सेक्शन एक ऑटो क्षेत्र है और ऑटो सेक्शन के एक ब्लॉक सेक्शन में कई ट्रेनें रह सकती हैं। संचालन में कुछ भी असामान्य नहीं है। प्रभावशाली लोगों से अपील है कि वे गलत सूचना न फैलाएं।”
इसके साथ ही ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एक पोस्टर भी शेयर किया था जिसमें कमेंट में दी गई जानकारी दी लिखी हुई थी।
पड़ताल का नतीजा
पीटीआई की पड़ताल में यह साफ है कि कांग्रेस केरल के हैंडल से शेयर किया जा रहा वीडियो और दावा भ्रामक है।