Fact Check: पुजारी का महिला से छेड़छाड़ का वीडियो स्क्रिप्टेड है, जानें पड़ताल में सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक पुजारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो से दावा किया जा रहा है कि पुजारी एक महिला से साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक बाबा हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसके बाद उसकी पिटाई की गई। इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं।
अजय गौतम रावण (@AjayKum45302482) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अंधभक्त रात भर इजराइल के साथ रहे और बाबा उनके घर में रात भर पड़े रहे”
अंधभक्त रात भर इजराइल के साथ खड़े रहे
— Ajay Gautam Ravan (@AjayKum45302482) October 3, 2024
और बाबा उनके घर में रात भर पड़े रहे pic.twitter.com/JJ0hAXOiON
नजफगढ़ कन्फेशन (@najafgarhconfes) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अंधभक्त रात भर इजराइल के साथ खड़े रहे और बाबा उनके घर में रात भर पड़े रहे”
अंधभक्त रात भर इजराइल के साथ खड़े रहे
— Najafgarh Confessions (@najafgarhconfes) October 2, 2024
और बाबा उनके घर में रात भर पड़े रहे pic.twitter.com/9jKvDKCFFl
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें बीएच न्यूज नेटवर्क पर ये वीडियो 2022 में पोस्ट मिला। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है।
इसके बाद हमें एक और यूट्यूब चैनल मिला जिस पर पूरा वीडियो पोस्ट किया गया था। आरवी रॉकस्टार नाम के एक यूट्यूब चैनल पर 13:33 मिनट का पूरा वीडियो हमें मिला जिसमें वायरल हो रहे वीडियो के सभी लोग मौजूद थे। इस वीडियो से हमें पता चला कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो स्क्रिप्टेड था। जिसे अब भ्रामक तरीके से वायरल किया जा रहा है।