Fact Check: ईवीएम के साथ छेड़खानी का वीडियो 2024 के चुनाव का नहीं, जानिए वायरल पोस्ट का पूरा सच
Fact Check: लोकसभा चुनाव के बीच एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक मतदान केंद्र में एक आदमी लगातार ईवीएम का बटन दबा रहा है। हालांकि, इस वीडियो का दावा पूरी तरह से भ्रामक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा?
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किए जा रहे वीडियो में फर्जी मतदान होने का दावा किया जा रहा है। इसे अलग-अलग यूजर्स ने अलग-अलग दावे के साथ शेयर किया है। नवीन मिश्रा नाम के यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहादुरपुरा कृपया इसे वायरल करें, ताकि चुनाव आयोग द्वारा पुनः चुनाव कराया जा सके। इसी के भरोसे ही तो 400 पार होंगे।' पोस्ट का लिंक यहां देखें।
बहादुरपुरा कृपया इसे वायरल करें, ताकि चुनाव आयोग द्वारा पुनः चुनाव कराया जा सके।
— Naveen Mishra (@NaveenM96466923) May 16, 2024
इसी के भरोसे ही तो 400 पार होंगे pic.twitter.com/fPDTdFpHpw
इसी तरह 'नरेंद्र मोदी परिवार' नाम के वैरिफाइड अकाउंट से भी यही वीडियो शेयर किया गया। इस पोस्ट में लिखा गया है, 'माधवी लता जी यही है वो वीडियो जहां एक आदमी लगातार ईवीएम का बटन दबा रहा है'। यूजर ने अपने पोस्ट में माधवी लता को भी टैग किया है। बता दें कि माधवी लता हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हैं। पोस्ट का लिंक यहां देखें।
माधवी लता जी यही है वो वीडियो जहाँ एक आदमी लगातार ईवीएम का बटन दबा रहा है ,@Kompella_MLatha pic.twitter.com/qRbazsoDCn
— Narendra Modi Pariwar (@9Modiji) May 16, 2024
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने इसे गूगल लेंस पर सर्च किया जिससे हमें इससे संबंधित यूट्यूब वीडियो की तस्वीर मिली जो की टीवी9 बंगला की है। खबर की पुष्टि के लिए हमने उस वीडियो को यूट्यूब पर सर्च किया "West Bangal Municipal Election 2022" लिख कर और फिर उस वीडियो के कैप्शन को गूगल ट्रांसलेट से हिंदी में समझा। इसे टीवी9 द्वारा 27 फरवरी 2022 को पोस्ट किया गया था जिसके कैप्शन में लिखा है की यह वीडियो पश्चिम बंगाल के नगर निगम चुनाव का है। इसके बाद हमने इसकी पुष्टि के लिए गूगल पर नगर निगम 2022 के चुनाव की तारीख पता की। पश्चिम बंगाल में नगर निगम का चुनाव भी 27 फरवरी 2022 को ही हुआ था। फिर हमने ट्विटर एडवांस सर्च के माध्यम से वहां के राजनीतिक दलों के अकाउंट सर्च किए जिसमे हमें भाजपा बंगाल के अकाउंट पर ये वीडियो मिला जो की 27 फरवरी 2022 का था। भाजपा के अकाउंट पर भी इसे बंगाल का बताया गया।
इस वीडियो के होने की पुष्टि हैदराबाद सिटी पुलिस ने भी पोस्ट व प्रेस रिलीज के माध्यम से की है। पोस्ट का लिंक यहां देखें।
A circulating video purportedly depicting rigging at a polling station in Bahadurpura,Hyderabad is OLD Video & unrelated to current Loksabha Elections 2024,Its Originating from a YouTube channel,TV9 Bangla,on February 27, 2022.
— Hyderabad City Police (@hydcitypolice) May 15, 2024
Posting fake videos make you liable to legal action. pic.twitter.com/JhvOtelyUf
प्रेस रिलीज का लिंक यहां देखें।
हैदराबाद सिटी पुलिस ने अपने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए बताया है की इस वीडियो को लेकर उनके पास एक शिकायत दर्ज की गई थी जिसकी कार्यवाई के दौरान उन्होंने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पोस्ट का लिंक यहां देखें।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में हमें पता चला कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल के नगर निगम के 2022 के चुनाव का है। यह घटना फरवरी 2022 की है और वीडियो दक्षिणी दमदम का है। वीडियो के माध्यम से लोगों को भ्रमित करने के लिए इसे गलत संदर्भ में अब पेश किया जा रहा है।