फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The Video of a person being beaten for wearing a BJP cap in West Bengal is old

Fact Check: पश्चिम बंगाल में भाजपा की टोपी पहनने पर व्यक्ति की पिटाई वाला वीडियो है पुराना, पढ़ें ये पड़ताल

Mon, 06 May 2024 04:53 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Mon, 06 May 2024 04:53 PM IST
सार

Fact Check: पश्चिम बंगाल में टीएमसी समर्थकों द्वारा भाजपा की टोपी पहनने पर एक व्यक्ति की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स चुनाव आयोग से घटना का संज्ञान लेने की बात कर रहे हैं। न्यूजचेकर ने बताया कि वायरल वीडियो अभी चल रहे लोकसभा चुनाव का नहीं है।  

विज्ञापन
The Video of a person being beaten for wearing a BJP cap in West Bengal is old
fact check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस वक्त लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। तमाम पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने में जुटी हुई हैं। पश्चिम बंगाल की कई सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि कुछ सीटों पर आने वाले समय में वोटिंग होनी है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में टीएमसी समर्थकों ने भाजपा की टोपी पहनने पर एक व्यक्ति की पिटाई करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर यूजर्स चुनाव आयोग से घटना का संज्ञान लेने की बात कर रहे हैं। एक्स पोस्ट का आर्काइव यहाँ देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Courtesy: X/@MYogiDevnath

Fact

वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह वीडियो 29 मार्च 2021 का है। वीडियो के ऊपर बाईं तरफ तारीख को देखा जा सकता है। अब न्यूजचेकर ने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में न्यूजचेकर को 31 मार्च, 2021 को टाइम्स नाउ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट की गयी न्यूज़ रिपोर्ट में यह वीडियो मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञात हो कि वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे।

31 मार्च 2021 को टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो दुकान के सीसीटीवी फुटेज से ली गयी है। दुकान पर भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के साथ एक झंडा लगाया गया था और दुकान के अंदर बैठे व्यक्ति ने भगवा रंग की टोपी पहनी हुई थी। दुकान के पास से गुज़र रहे लोगों का एक समूह इस बात से नाराज होकर उस व्यक्ति की पिटाई करने लगता हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्हें इस घटना की लोकेशन स्पष्ट रूप से ज्ञात नहीं थी। इस वीडियो को ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए भाजपा ने टीएमसी पर राजनीतिक हिंसा करने के आरोप लगाए थे। वहीं, टाइम्स नाउ ने यह भी कहा था कि चैनल द्वारा वीडियो की सत्यता को स्वतंत्र रूप से जांचा जाना बाकी है।

हालांकि, स्वतंत्र रूप से इस वीडियो के लोकेशन के बारे में न्यूजचेकर को कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन इतना तो तय है कि यह वीडियो करीब तीन साल पुराना है और हालिया लोकसभा चुनाव से संबंधित नहीं है।

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed