फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The murder of a woman in Kolkata was linked to relatives

Fact Check: कोलकाता में महिला की हत्या का मामला रिश्तेदारों से जुड़ा हुआ, गलत दावा किया जा रहा शेयर

Thu, 06 Mar 2025 06:20 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 06 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में डालकर फेंक दिया। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
The murder of a woman in Kolkata was linked to relatives
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में डालकर फेंक दिया। वीडियो में एक नीले रंग का ट्रॉली बैग दिख रहा है, जिसके आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट भ्रामक निकला। पड़ताल में सामने आया कि इस मामले में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। दरअसल, सूटकेस में एक बुजुर्ग महिला का शव था, जिसकी हत्या दो महिलाओं ने की थी। आरोपी मां-बेटी है और मृतका की रिश्तेदार थीं।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 28 फरवरी 2025 को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बंगाल में फिर एक हिन्दू लड़की को अकरम के साथ  रहना पड़ गया भारी पहले इस्तेमाल किया फिर सूटकेश मै पैक कर दिया ||” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर ने समान दावे के साथ वायरल वीडियो को शेयर किया है, पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
वायरल दावे का सच जानने के लिए डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें इंडियन एक्सप्रेस के यूट्यूब चैनल पर 25 फरवरी 2025 को पब्लिश एक रिपोर्ट मिली। यहां वायरल विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के कुमारटुली में गंगा घाट पर दो महिलाएं—आरती घोष और फाल्गुनी घोष—शव फेंकने की कोशिश में पकड़ी गईं। स्थानीय लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने ट्रॉली की जांच की, जिसमें बुजुर्ग महिला सुमिता घोष का शव मिला। दोनों महिलाएं, जो मां-बेटी हैं और मध्यमग्राम की रहने वाली हैं, शव को कुत्ते का मृत शरीर बताकर छिपाने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस ने शव बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ताल की अगली कड़ी में हमनें संबंधित कीवर्ड से सर्च किया, इस दौरान हमें इंडिया टूडे की अंग्रेजी वेबसाइट पर 25 फरवरी 2025 को प्रकाशित एक अन्य रिपोर्ट मिली, यहां भी वायरल विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

इंडिया टूडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया, “कोलकाता में मंगलवार को एक मां-बेटी की जोड़ी को स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में शव फेंकने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों महिलाओं—फाल्गुनी घोष और उसकी मां आरती घोष—को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरामद शव की पहचान 55 वर्षीय सुमिता घोष के रूप में हुई है, जो फाल्गुनी घोष के ससुर की बहन थीं।”

हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस मामले का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। दरअसल, सूटकेस में एक बुजुर्ग महिला का शव था, जिसकी हत्या दो महिलाओं ने की थी। आरोपी मां-बेटी है और मृतका की रिश्तेदार थीं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed