Fact Check: युवक से मारपीट की घटना को गलत तरीके से दिया जा रहा सांप्रदायिक एंगल, जानें पड़ताल में सच
Fact Check: व्यक्ति के साथ मारपीट के एक वीडियो को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम व्यक्ति को पीटा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति को कुछ लोग पीट रहे हैं। साथ ही उसके शरीर की चमड़ी भी निकल गई है। इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।
हारून खान (@iamharunkhan) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बदायूं के दातागंज में मुस्लिम युवक "अरशद" को बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के कारण उसके शरीर के कई हिस्सों की चमड़ी उधड़ गई।”
Muslim youth "Arshad" was tied up and brutally beaten in Dataganj, Budaun.
— هارون خان (@iamharunkhan) September 29, 2024
Due to the beating, the skin of many parts of his body was torn off. pic.twitter.com/jmk02q8k9s
सादिक (@sadiksln) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बदायूं के दातागंज में मुस्लिम युवक "अरशद" को बांधकर बेरहमी से पीटा गया। पिटाई के कारण उसके शरीर के कई हिस्सों की चमड़ी उधड़ गई।”
Muslim youth "Arshad" was tied up and brutally beaten in Dataganj, Budaun.
— Sadik. 🇵🇸🍉 (@sadiksln) September 29, 2024
Due to the beating, the skin of many parts of his body was torn off. pic.twitter.com/qAMaF2aUk5
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें 26 सितंबर को प्रकाशित एक खबर मिली। खबर के मुताबिक, बदायूं के दातागंज कस्बे के मोहल्ला अरेला में अरशद नाम के युवक का मंगलवार रात अपहरण करने के बाद 15-20 लोगों ने उसे चोर बताते हुए खंभे से बांधकर पीटा। पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सख्ती दिखाते हुए मामले में लल्ला बाबू, जमील व जुल्फकार को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच से पता चला अरशद का छोटे भाई ने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, इसलिए अरशद को पीटा गया। खबर में हमें किसी भी तरह की सांप्रदायिक रंग होने की कोई जानकारी नहीं मिली।
पुलिस का भी इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है। बदायूं पुलिस के मुताबिक “थाना दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को खंभे से बांधकर पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।” पुलिस ने भी इस मामले में कोई सांप्रदायिक घटना होने की बात नहीं की है।
थाना दातागंज कोतवाली क्षेत्र में 01 युवक को खंभे से बांधकर पीटने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैै। उक्त संबंध मे स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर 03 अभि0गण को गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी दातागंज द्वारा दी गयी बाइट। pic.twitter.com/FsuLjPyuOQ
— Budaun Police (@budaunpolice) September 25, 2024
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि मारपीट का कारण सांप्रदायिक नहीं है।