फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The claim that two climbers died after falling into water due to the collapse of an iceberg is false

Fact Check: समुद्र में हिमखंड पलटने से दो लोगों की पानी में गिरकर मौत का दावा झूठा, पढ़ें पड़ताल

Thu, 31 Jul 2025 04:40 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 31 Jul 2025 04:40 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक हिमखंड पर चढ़ रहे हैं। अचानक से हिमखंड पलट जाता है और दोनों पानी में गिर जाते हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
The claim that two climbers died after falling into water due to the collapse of an iceberg is false
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग एक हिमखंड पर खड़े होकर मौज-मस्ती करते और तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं। वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि तभी हिमखंड पलट गया और दोनों उसके नीचे डूब कर मर गए।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो सितंबर 2020 का है। दक्षिण अफ्रीकी खोजकर्ता माइक हॉर्न और फ्रांसीसी फ्रेड रूक्स ने एक हिमखंड पर चढ़ने का प्रयास किया, अचानक से वह पलट गया, लेकिन वे दोनों सुरक्षित थे।

विज्ञापन

क्या है दावा?
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिमखंड पर दोनों लोग फोटो खिंचाने के लिए चढ़ रहे थे। लेकिन अचानक उसके पलटने के कारण दोनों की दबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव प्रसाद (@_Shiv_prasad) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “मस्ती करने के लिए और फोटो खिंचवाने के लिए ये दोनों व्यक्ति एक Iceberg पर चढ़े थे, तभी iceberg पलट जाता है और दोनों की ही नीचे दबकर डूबने से मौत हो जाती है। लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 



इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें डेली मेल पर 22 सितंबर 2020 को पोस्ट किया 2 मिनट 20 सेकंड का यह पूरा वीडियो मिला। इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ उस हिमखंड पर छोड़ा गया था। डेली मेल ने इस घटना के बारे में रिपोर्ट भी छापी जिसमें बताया गया था कि “आर्कटिक के दो खोजकर्ता जिस हिमखंड पर चढ़ रहे थे, वह समुद्र में गिर गया, लेकिन सौभाग्य से वे दोनों बच गए। खोजकर्ता माइक हॉर्न और फ्रेड रॉक्स उत्तरी ध्रुव के पास एक हिमखंड पर चढ़ रहे थे, तभी वह पलट गया, जिससे वे बर्फीले पानी में गिर गए।" 

आगे सर्च करने पर हमें खुद माइक हॉर्न के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट मिला। 16 सितंबर 2020 को इस वीडियो को पोस्ट करके उन्होंने बताया था कि वे दोनों इस हादसे में बच गए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इसे फिर से नहीं दोहराएंगे। 


 

इस वीडियो से जुड़ी एक रिपोर्ट हमें टाइम्स नाउ पर 22 सितंबर 2020 को प्रकाशित मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि एक विशाल हिमखंड ठीक उसी समय पलट जाता है जब दो खोजकर्ता उस पर चढ़ने की कोशिश करते हैं।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2020 का है और वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed