फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   The bundles of money in the room are being linked to the Maharashtra elections

Fact Check: कमरे में भरे पैसे की गड्डियों को महाराष्ट्र के चुनावों से जोड़ा जा रहा, जानें वीडियो का सच

Wed, 23 Oct 2024 09:58 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 23 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है वीडियो जिसमें पैसों की गड्डियां एक कमरे में भरी पड़ी है। दावा किया जा रहा है कि ये पैसे महाराष्ट्र चुनावों में इस्तेमाल होने वाले थे। 

विज्ञापन
The bundles of money in the room are being linked to the Maharashtra elections
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक कमरे के अंदर बड़ी मात्रा में नकदी दिखाई दे रही है। पैसे गड्डियों में रखे हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके इसे महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये पैसे एक गाड़ी से पकड़े गए है जो की भाजपा विधायक की है। 
विज्ञापन


मोलिटिक्स (@moliticsindia) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “महाराष्ट्र में भाजपा नेता की गाड़ी से पुलिस ने 5 करोड़ की चोरी की। शरद गुट के नेता रोहित अख्तर ने जब्त पैसे का वीडियो ट्वीट किया। अमिताभ बच्चन ने कहा, "कल, दो गाड़ियां जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये थी।" यह 15 करोड़ की पहली किस्त थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बृजेश सिंह यादव (@Brijesh77956738) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जनादेश को धनादेश से खरीदने वाले लोकतंत्र के लुटेरों का अगला निशाना महाराष्ट्र है। धनबल का यह नंगा नाच पूरे देश को देखना चाहिए कि कैसे उनका अहंकार देश की जनता को खरीद लेने के गुरूर में चूर है। 

यह महाराष्ट्र में पकड़ी गई एक गाड़ी का है। दावा किया जा रहा है, "सत्ताधारी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव की पहली इंस्टॉलमेंट के तौर पर 25-25 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। इसमें से एक गाड़ी कल खेड़ शिवापुर के परबत झाड़ी में पकड़ी गई। कुछ और गाड़ियां थीं जो पकड़ी नहीं जा सकीं।"
 

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक यूट्यूब चैनल का लिंक मिला। यहां ये वीडियो 2021 में पोस्ट किया गया था। इससे ये साफ हो जाता है कि ये वीडियो हाल फिलहाल का तो नहीं है। 

आगे सर्च करने पर हमें सुरेश कुमार ब्लॉग नाम से एक यूट्यूब चैनल मिला। इस चैनल पर भी 2021 में ये वीडियो पोस्ट किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो तीन साल पुराना है। जिसे गलत जानकारी के साथ महाराष्ट्र चुनाव से जोड़ा जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed