Fact Check: ताइवान के 2024 के वीडियो को म्यांमार में आए भूकंप से जोड़कर किया जा रहा भ्रामक दावा
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें देखा जा सकता है भूकंप आने के बाद एक पुल पर गाड़ियां चलाना मुश्किल हो रहा है। वीडियो म्यांमार में आए भूकंप का बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके लोग म्यांमार में आए भूकंप के तीव्रता के बारे में जानकारी दे रहे है। दावा किया जा रहा है कि म्यांमार में भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपनी बाइक भी नहीं चला पा रहे थे।
रवीन्द्र चौहान (@RAJ__1978R) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भुकंप की तीव्रता इस वीडियो के माध्यम से देखा जा सकता है, बाइक वाले को देखिए। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
भुकंप की तिव्रता इस वीडियो के माध्यम से
— Ravindra Chauhan (@RAJ__1978R) March 30, 2025
देखा जा सकता है,
बाइक वाले को देखिए,
The intensity of the earthquake can be seen through this video, look at the biker,#Myanmar #Earthquake #Bangkok pic.twitter.com/vkkpQdOVMb
सनातनी मास्टरनी (@HJg1842739) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “बाइक वाले को देखिए भूकंप की तीव्रता इस वीडियो के माध्यम से समझी जा सकती है।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
The intensity of the earthquake can be seen through this video, look at the biker.
— सनातनी मास्टरनी🧢 (@HJg1842739) March 31, 2025
बाइक वाले को देखिए😳
भूकंप की तीव्रता इस वीडियो के माध्यम से समझीं जा सकती है।#Myanmar #EarthquakeinMyanmar #Bangkok pic.twitter.com/Y7luSPIz7F
शब्बीर स्कट (@ShbbirSkt) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया “बाइक वाले को देखिए भूकंप की तीव्रता इस वीडियो के माध्यम से समझी जा सकती है।”(पोस्ट का आर्काइव लिंक)
भुकंप की तिव्रता इस वीडियो के माध्यम से
— Shbbir Skt (@ShbbirSkt) March 31, 2025
देखा जा सकता है,
बाइक वाले को देखिए,
The intensity of the earthquake can be seen through this video, look at the biker,#Myanmar #Earthquake #Bangkok pic.twitter.com/vUaQNfMHrF
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज में सर्च किया। यहां हमें royehzc नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो 7 अप्रैल 2024 को देखने को मिला। इस वीडियो में चाइनीज भाषा में एक कैप्शन लिखा था “#Taiwan #Hualien 7.2 तीव्रता का भूकंप देखिए हुलिएन में पुल कितना हिल रहा है”
यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो पुराना है। आगे सर्च करने पर हमें यह वीडियो चाइना टाइम्स की वेबसाइट पर भी देखने को मिला। यहां बताया गया था कि “हुआलिएन में जोरदार भूकंप, "माइलुन नदी पुल" इतना हिल गया कि वहां मौजूद लोग स्थिर होकर खड़े नहीं हो सके”
गूगल मैप्स पर सर्च करने पर हमें उस पुल की लोकेशन भी देखने को मिली। यह पुल ताइवान के शहर हुआलिएन में मौजूद है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो म्यांमार में भूकंप का नहीं बल्कि ताइवान के हुआलिएन का है।