फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   stray dog attacking elderly woman in Jalandhar falsely claimed from Agra

Fact Check: जालंधर में बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्ते के हमले का वीडियो आगरा का बताकर वायरल, ये है पूरा सच

Mon, 30 Dec 2024 06:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 30 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला पर आवारा कुत्तों द्वारा हमले का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पंजाब का है। PTI मे अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
stray dog attacking elderly woman in Jalandhar falsely claimed from Agra
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज का एक वीडियो क्लिप काफी वायरल है, जिसमें 7-8 आवारा कुत्तों का झुंड एक बुजुर्ग महिला पर हमला करता और उसे सड़क पर घसीटता हुआ नजर आ रहा है। यूजर्स का दावा है कि यह घटना आगरा के ईदगाह कॉलोनी की है।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वीडियो के साथ किया गया दावा फर्जी निकला। जांच में पता चला कि यह वीडियो आगरा का नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर का है। घटना उस वक्त की है, जब 65 वर्षीय महिला गुरुद्वारा से अकेली लौट रही थी और कुछ आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया था।

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 25 दिसंबर को बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के हमले का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आगरा के ईदगाह कॉलोनी इलाके में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली बुजुर्ग महिला पर 7-8 आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। महिला वहां से गुजर रही थी, तभी कुत्ते उसे घसीटकर पास के प्लॉट में ले गए और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कुत्तों के भौंकने की वजह से उसकी चीखें सुनाई नहीं दीं। बाद में पड़ोस के 4 लोगों ने उसे कुत्तों से बचाया। घटना 12 दिसंबर की सुबह करीब 8.45 बजे की है।” पोस्ट का लिंकआर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल

वायरल दावे की पुष्टि के लिए डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स सर्च किया। पीटीआई को आगरा पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट मिला, जिसमें बताया गया कि यह वीडियो आगरा का नहीं बल्कि पंजाब के जालंधर का है।

आगरा पुलिस ने 24 दिसंबर 2024 को लिखा,  “सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व कुछ समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई है कि आगरा में एक महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया। यह घटना पूर्व में पंजाब, जालंधर की है ना की आगरा की। कृपया खबरों की पुष्टि करने के बाद ही उसे मीडिया में प्रकाशित/शेयर करें।” पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

आगरा पुलिस ने इस पोस्ट के साथ इंडिया टुडे की एक खबर भी साझा की थी। 16 दिसंबर 2024 को प्रकाशित इस रिपोर्ट में बताया गया कि पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारे से अकेली लौट रही 65 वर्षीय महिला पर 7-8 कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, जब तक कुछ लोग मौके पर पहुंचकर महिला को बचाते, तब तक कुत्तों ने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। महिला के सिर पर भी चोटें आईं। पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक कर पढ़ें।

पीटीआई को इस घटना से जुड़ी एक रिपोर्ट ‘न्यूज18’ की वेबसाइट पर भी मिली। 15 दिसंबर को प्रकाशित इस रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना जालंधर के सतगुरु कबीर चौक के पास स्थित दूरदर्शन एन्क्लेव फेज-2 के पास हुई थी। घटना के बाद घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें।

चूंकि, इंडिया टुडे की रिपोर्ट में “देविंदर कुमार से मिली जानकारी” का हवाला दिया गया था, इसलिए डेस्क ने जालंधर के इस रिपोर्टर से संपर्क किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना जालंधर में हुई थी।

उन्होंने पीटीआई को बताया, “घटना सतगुरु कबीर चौक के पास दूरदर्शन एन्क्लेव फेज-2 के पास हुई थी। बुजुर्ग महिला के शरीर पर कुत्तों के काटने के 25 से अधिक निशान थे। उसके सिर पर भी चोटें आई थी और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

उन्होंने पीड़िता के पति के हवाले से कहा, “घर की छत पर बैठे एक युवक ने दूर से यह सब देखा और मौके पर पहुंचकर कुत्तों को वहां से भगाया।”

पड़ताल का नतीजा
पीटीआई अब तक की जांच से यह साफ है कि बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के हमले का यह वीडियो पंजाब के जालंधर का है। वायरल वीडियो का आगरा से कोई संबंध नहीं है। यूजर्स वायरल वीडियो को गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed