फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   SpaceX rocket launch video is being shared as Alfateh missile

Fact Check : स्पेसएक्स रॉकेट लॉन्च की वीडियो को अलफतेह मिसाइल का बताकर किया जा रहा शेयर

Tue, 24 Jun 2025 07:03 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 24 Jun 2025 07:03 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को ईरान की अलफतेह मिसाइल के लॉन्चिंग का बताया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
SpaceX rocket launch video is being shared as Alfateh missile
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मिसाइल आसमान की ओर जा रही है। यानी की मिसाइल लॉन्चिंग हो रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल के खिलाफ अलफतेह मिसाइल लॉन्च की है। यह वीडियो उसी मिसाइल लॉन्चिंग का है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावा को गलत पाया है। हमने पाया है कि वायरल वीडियो करीब दो साल पुराना है। यह वीडियो स्पेसएक्स के रॉकेट लॉन्च के दौरान का है। दरअसल,18 नवंबर 20ं23 को स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट लॉन्च किया गया था।   

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान ने इस्राइल पर अलफतेह मिसाइल लॉन्च की है। 
सबा खान (@sabakhan21051) नाम की एक्स यूजर ने लिखा “इस ईरानी मिसाइल का नाम "अलफतेह" है, जो आयरन डोम को भी चकमा दे सकता है,ये ईरान तो सुपर पॉवर के भी होश फाख्ता कर रहा” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें जुआन कोर्रिया (@john_khorrea) नाम के एक्स यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 20 नवंबर 2023 को साझा किया गया है। वीडियो को साझा कर यूजर ने लिखा है लॉन्च, इसके साथ ही स्पेसएक्स और स्टारशिप का हैशटैग इस्तेमाल किया है। 

यहां से हमें यह पता चला कि यह वीडियो करीब दो साल पुराना है। हमने वीडियो में इस्तेमाल हैशटैग से सर्च किया। इस दौरान हमें स्पेस डॉट कॉम की वेबसाइट पर रिपोर्ट मिली। स्पेस डॉट कॉम अतंरिक्ष, नवाचार और खगोल विज्ञान के समाचारों का प्रमुख स्रोत है। रिपोर्ट 18 नवंबर 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्पेसएक्स इस सप्ताह के अंत में अपनी दूसरी परीक्षण उड़ान पर, पृथ्वी पर सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्टारशिप मेगारॉकेट का प्रक्षेपण किया। हालांकि यान का अंत विस्फोटक तरीके से हुआ, फिर भी इसकी उड़ान देखने में अद्भुत थी। स्पेसएक्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि रॉकेट के दो चरण सफलतापूर्वक अलग हो गए। इसके तुरंत बाद सुपर हैवी बूस्टर में विस्फोट हो गया, जबकि स्टारशिप का ऊपरी चरण लॉन्च बर्न पूरा होने से पहले ही फट गया। 

इसके बाद हमें स्पेसएक्स के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। यह वीडियो 7 दिसंबर 2023 को शेयर किया गया है। वीडियो साझा कर बताया गया था कि स्पेसशिप दूसरा उड़ान परीक्षण। इसके साथ ही बताया गया है कि 18 नवंबर 2023 को स्टारशिप ने अपने दूसरे  उड़ान परीक्षण पर स्टारबेस से सुबह 7:02 बजे सीटी पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी। हालांकि यह किसी प्रयोगशाला या परीक्षण स्टैंड पर नहीं हुआ, लेकिन यह निश्चित रूप से एक परीक्षण था। इस दूसरी उड़ान के साथ हमने जो किया, वह स्टारशिप को तेज़ी से विकसित करने के लिए अमूल्य डेटा प्रदान करेगा। परीक्षण ने कई प्रमुख मील के पत्थर हासिल किए, जिससे हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता में सुधार करने में मदद मिली।

आगे की पड़ताल में हमें सीएनएन वर्ल्ड की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 18 नवंबर 20ं23 को प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि स्पेसएक्स ने दूसरे प्रयास में सफलतापूर्वक स्टारशिप को लॉन्च किया।  रॉकेट ने अपने इरादे के अनुसार उड़ान भरी उड़ान के लगभग 8 मिनट बाद ही स्पेसएक्स ने पुष्टि की कि उसने जानबूझकर स्टारशिप अंतरिक्ष यान को विस्फोट किया था, क्योंकि यह समुद्र के ऊपर से उड़ रहा था।

यहां से साफ होता है कि यह वीडियो पुराना है। यह वीडियो अलफतेह मिसाइल का नहीं है। यह स्पेसएक्स रॉकेट लॉन्च का है। इसे अलफतेह मिसाइल का लॉन्चिंग का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।   

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि यह वीडियो अलफतेह मिसाइल के लॉन्च का नहीं है। बल्कि यह  वीडियो स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट लॉन्च का है। इस वीडियो का ईरान- इस्राइल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed