फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Sikkim's 'Har Ghar Tiranga' video is being shared as Nepal, read the investigation

Fact Check: सिक्किम में 'हर घर तिरंगा' यात्रा के वीडियो को नेपाल का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Mon, 15 Sep 2025 02:28 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 15 Sep 2025 02:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाल में भारत माता की जय के नारे लगे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Sikkim's 'Har Ghar Tiranga' video is being shared as Nepal, read the investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल में जेन-जी  के आंदोलन से हुए तख्तापलट के बाद नवनियुक्त अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने सिंह दरबार में आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रैली में लोग भारतीय तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो नेपाल का है, जहां भारत माता की जय के नारे लगे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला नेे अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो नेपाल का नहीं सिक्किम का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि नेपाल में भारत माता के जय के नारे लगे हैं। 
रुपाली (@Rupeshk14829210) नाम की एक्स यूजर ने लिखा, “बहुत बड़ा शुभ संयोग बन रहा है l बहुत जल्द शुभ समाचार मिलने वाला है l भारत के हिन्दू राष्ट्र के लिए अब आवाज नेपाल से आ रही है।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें naamthaang नाम के इंस्टाग्राम यूजर की एक पोस्ट मिली। पोस्ट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 12 अगस्त 2025 को साझा की गई है। यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो नेपाल में जेन- जी प्रदर्शन के पहले का है। आपको बता दें कि नेपाल में जेन-जी का प्रदर्शन 9 सितंबर से शुरू हुआ था।  

आगे की पड़ताल में ईस्ट मोजो की रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलता वीडियो मिला।  यह वीडियो 12 अगस्त 2025 को प्रकाशित किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि गंगटोक में 12 अगस्त को 'हर घर तिरंगा' रैली के साथ 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हुई। राज्यपाल ओम माथुर, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह, कैबिनेट मंत्री, विधायक, नागरिक और स्कूली छात्र इस कार्यक्रम में शामिल हुए। रैली एमजी मार्ग से शुरू होकर लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मनन केंद्र पर समाप्त हुई।

इसके बाद हमें सिक्किम क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 12 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गंगटोक का एमजी मार्ग देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा जब सैकड़ों लोग एकता और तिरंगे के गौरव के प्रतीक 'हर घर तिरंगा' रैली में शामिल हुए।इस रैली में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले) और राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के साथ-साथ कई मंत्री, भी शामिल हुए।

आगे की पड़ताल में हमें वायरल वीडियो में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग दिखे। नीचे दी गई तस्वीरों में आप देख सकते हैं।

इसके बाद हमें प्रेम सिंह तमांग के फेसबुक अकांउट पर वायरल वीडियो से संबंधित कई तस्वीरें मिलीं। यह पोस्ट 12 अगस्त 2025 को साझा की गई है। 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो नेपाल का नहीं बल्कि भारत का है।

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भारत का पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed