फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Shared as recent incident of fight between passenger and policeman at Charbagh railway station

Fact Check: चारबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पड़ताल में जानें सच्चाई

Mon, 24 Mar 2025 06:24 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 24 Mar 2025 06:24 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। वीडियो को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Shared as recent incident of fight between passenger and policeman at Charbagh railway station
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में  एक पुलिसकर्मी एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है। वीडियो में महिला को पुलिसकर्मी पर चप्पल से वार करते हुए भी देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है, जहां पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर एक बच्चे को डंडा मारा। इसके बाद गुस्साए माता-पिता ने पुलिसकर्मी का विरोध किया और महिला ने उस पर चप्पल से हमला कर दिया।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी निकला। हमारी जांच में पाया गया कि यह घटना हाल की नहीं, बल्कि 2022 की है। उस समय लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक पुलिसकर्मी का दो यात्रियों से विवाद हुआ था।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 22  मार्च 2025 को वायरल वीडियो करते हुए लिखा, "चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चे को डंडा मार दिया। इस पर उसके माता-पिता पुलिसवाले से  भिड़ गए। महिला ने पुलिसवाले पर चप्पल बरसा दिए। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। Up पुलिस कुछ तो शर्म करो" पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर ने 21 मार्च 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “वायरल वीडियो चारबाग रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, पुलिस कर्मी ने किसी बात को लेकर एक बच्चे के हाथ पर डंडा मार दियाबच्चे के माता पिता पुलिस कर्मी से भिड़ गए, महिला ने चप्पल मारी तो पुलिस वाले ने धक्का दे दिया लेकिन महिला रुकी नहीं दो चार चप्पल और जड़ दिया पुलिस और पैसेंजर के झगड़े को देख एक महिला पुलिस कर्मी बीच बचाव के लिए आईं, पुलिस कर्मी ने उन्हें भी धक्का लगा दिया। *बताया जा रहा है पुलिस कर्मी दारू के नशे में था” पोस्ट का लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के 'की-फ्रेम्स' को रिवर्स इमेज सर्च किया। जांच के दौरान हमें रवि पांडे नामक एक्स यूजर द्वारा 19 मई 2022 को साझा किया गया वही वीडियो मिला। जिसके बाद हमारी पड़ताल में स्पष्ट हो गया वायरल वीडियो हाल- फिलहाल का नहीं बल्कि 3 साल पुराना है। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

रवि पांडे के एक्स पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हमें SP GRP लखनऊ के आधिकारिक एक्स हैंडल से 19 मार्च 2022 को किया गया एक रिप्लाई मिला। इसमें उन्होंने बताया कि यह विवाद सिपाही अरुण कुमार शर्मा (पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ) और इरशाद (निवासी बाराबंकी) के बीच सामान उठाने और पहुंचाने को लेकर हुआ था। महिला इरशाद के साथ थी।

GRP लखनऊ ने आगे बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र मांगे जाने पर दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली, जिसका विवरण जीडी में दर्ज किया गया। साथ ही, सिपाही द्वारा किए गए कृत्य के लिए अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई हेतु पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को पत्राचार किया गया है। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।


पड़ताल के अंत में हमें 'HW News NetworK' के यूट्यूब चैनल पर यही वीडियो मिला । चैनल पर यह वीडियो 19 मार्च 2022 को पब्लिश किया गया था। जिसके डिस्क्रिप्शन में बताया है, "उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मी और कुछ लोगों के बीच लड़ाई झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का सिपाही एक महिला को मार रहा है, साथ ही साथ एक पुरुष से भी उलझ रहा है, हालांकि इस दौरान महिला ने भी सिपाही को चप्पल से थप्पड़ जड़े। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर सिपाही और यात्री के बीच 2022 में हुई हाथापाई के वीडियो को यूजर्स अब हाल का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed