Fact Check: क्या सच में ओवैसी को फ्लाइट में नमाज पढ़ता देख महिला ने गाया भजन? वायरल दावे की असलियत ये है
Fact Check: असदुद्दीन ओवैसी का फ्लाइट में नमाज पढ़ते और एक महिला का फ्लाइट में शिव भजन गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इन दोनों वीडियो को एक दूसरे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इन दोनों वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक मुस्लिम व्यक्ति आराम से नमाज पढ़ रहा है लेकिन महिला उस से भड़क गई। महिला भड़कने के बाद जोर जोर से शिव भजन गाने लगी।
वीना जैन (@DrJain21) नाम के एक्स अकाउंट से दोनों वीडियो को साथ में शेयर करके लिखा गया है “एक मुस्लिम व्यक्ति अपनी सीट पर बैठकर नमाज़ पढ़ रहा था और इस महिला ने उसे भड़का दिया और ऐसा करना शुरू कर दिया। जरा सोचिए कि उसके अंदर कितनी नफरत और असहिष्णुता भरी हुई है। मोदी ने 10 सालों में हिंदुओं के साथ यही किया है।”
A Muslim person doing Namaz by sitting on his own seat & this lady got triggered & started doing this
— Veena Jain (@DrJain21) September 9, 2024
Just imagine the amount of Toxicity & Intolerance filled in her. This is what Modi has done to Hindus in 10 years 😭 pic.twitter.com/yJS8Y98r7X
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। ओवैसी के नमाज पढ़ने वाले वीडियो को रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर हमें §umaiya khan (@pathan_sumaya) नाम से एक एक्स अकाउंट मिला। इस अकाउंट ने ओवैसी के वीडियो को 2019 में शेयर किया था। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “हैदराबाद के सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी दिल्ली से हैदराबाद लौटते समय फ्लाइट में नमाज अदा करते हुए।”
HYDERABAD MP Barrister Asaduddin Owaisi Offering Prayer In A Flight While Returning To HYDERABAD From Delhi ♥️🤲 @asadowaisi @AimimFansClub pic.twitter.com/JFxfYGTQjB
— §umaiya khan (@pathan_sumaya) August 26, 2019
महिला के शिव भजन गाने वाले वीडियो को रिवर्स सर्च करने पर हमें इंडिया न्यूज के चैनल का एक यूट्यूब लिंक मिला। इस चैनल पर ये वीडियो 2024 में शेयर किया गया है। यहां से ये साफ है कि दोनों वीडियो अलग अलग घटना और समय के है और दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है।
पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है ये दावा कि, ओवैसी को फ्लाइट में नमाज पढ़ता देख महिला ने भजन गाया, पूरी तरह से गलत है। दोनों वीडियो अलग अलग घटना के हैं।