फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   RSS did not give any support to India Alliance candidate in Delhi, letter is fake

Fact Check: दिल्ली में आरएसएस ने विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार को नहीं दिया कोई समर्थन, वायरल पत्र फर्जी है

Fri, 24 May 2024 07:22 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Fri, 24 May 2024 07:22 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि आरएसएस ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन के उम्मीदवार महाबल मिश्रा को अपना समर्थन दिया है। हालांकि, Newschecker ने अपनी जांच में पाया कि वायरल लेटर फर्जी है। 

विज्ञापन
RSS did not give any support to India Alliance candidate in Delhi, letter is fake
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांच चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं छठे दौर में दिल्ली समेत आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान से पहले एक लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन के उम्मीदवार महाबल मिश्रा को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन

हालांकि, Newschecker ने अपनी जांच में पाया कि वायरल लेटर फर्जी है। आरएसएस की दिल्ली यूनिट ने इसका खंडन किया है।

गौरतलब है कि 25 मई को दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। भाजपा ने सातों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं इंडिया गठबंधन की ओर से आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि वर्तमान में सभी सात सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा है।

विज्ञापन

वायरल हो रहा लेटर कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य की तरफ से जारी किया गया है। 21 मई 2024 को कथित तौर पर जारी किए गए इस वायरल लेटर में लिखा हुआ है कि  “राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सभी स्वंय सेवकों को सूचित किया जाता है की वर्तमान समय में दिल्ली में लोकसभा चुनाव में परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर सभी राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने महाबल मिश्रा जी को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे लेटर में लिखा हुआ कि “महाबल मिश्रा जी पिछले 42 सालों से अयोध्या में प्रभु राम की सेवा तन-मन-धन से करते रहे हैं। सभी तरह के धार्मिक कायों में महाबल मिश्रा जी आगे रहते हैं। उनका सौम्य व्यवहार एवं प्रभु श्री राम जी के भक्ति के लिए अयोध्या में किया गया कार्य अमूल्य है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सभी स्वंयसेवकों से आह्वान करते हैं की निजी रूप से परस्पर सौहार्द एवं विश्वास का माहौल बनाते हुए श्री महाबल मिश्रा जी को अपना पूर्ण समर्थन देंगे”।   

यह लेटर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी वायरल है।


Courtesy: X/SunitaC22589323

इसके अलावा, यह लेटर थ्रेड्स पर भी वायरल है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।


Courtesy: Threads@ya.adv946

Fact Check/Verification

Newschecker ने वायरल लेटर की पड़ताल के लिए सबसे पहले संबंधित कीवर्ड की मदद से गूगल सर्च किया। इस दौरान न्यूजचेकर को ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें वायरल दावे का जिक्र हो। 

इसके बाद न्यूजचेकर ने वायरल लेटर को ध्यानपूर्वक देखा तो पाया कि इसमें डॉ मनमोहन वैद्य को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रचार प्रमुख बताया गया है, जबकि वर्तमान में इस पद का जिम्मा सुनील आंबेकर के पास है। वहीं मनमोहन वैद्य पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह थे। वर्तमान में आरएसएस के छह सह-सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये और आलोक कुमार हैं।


Courtesy: X/sunilambekarm

खोजने पर न्यूजचेकर को ईटीवी भारत की वेबसाइट पर 24 मई 2024 को प्रकाशित रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में आरएसएस के दिल्ली प्रान्त के कार्यवाह अनिल गुप्ता की तरफ से 23 मई को जारी किया गया एक लेटर मौजूद था।


Courtesy: ETV BHARAT

अनिल गुप्ता की तरफ से जारी किए गए लेटर में लिखा था कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सदैव राष्ट्रहित में मतदान और 100% मतदान को प्रोत्साहित करता है। मतदान करना अधिकार के साथ ही हमारा कर्तव्य भी है। संघ किसी भी चुनाव में किसी व्यक्ति या पार्टी के समर्थन या विरोध के लिए कोई सार्वजनिक पत्र या अपील जारी नहीं करता है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कई प्रकार के फेक न्यूज/ पत्र/ अपील इत्यादि चल रहे हैं। यदि आपको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा कोई पत्र/ अपील प्राप्त हो, तो कृपया न तो उसपर विश्वास करें और न उस नकली/फेक पत्र एवं अपील को आगे बढ़ाएं। सावधान रहें तथा ऐसे फेक न्यूज से स्वयं भी बचें एवं दूसरों को भी बचाएं”।

इस दावे पर अधिक जानकारी के लिए न्यूजचेकर ने आरएसएस से भी संपर्क करने की कोशिश की है। उनकी तरफ से जवाब आने पर स्टोरी को अपडेट किया जाएगा।

Conclusion 

इस तरह न्यूजचेकर की जांच में मिले साक्ष्यों से यह स्पष्ट है कि आरएसएस के नाम पर वायरल हुआ यह लेटर फर्जी है।

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed