फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   RSS chief mohan bhagwat did not praise Rahul Gandhi amid elections

Fact Check: चुनावों के बीच संघ प्रमुख ने नहीं की राहुल गांधी की तारीफ, पुराना वीडियो गलत दावे से वायरल

Thu, 23 May 2024 08:27 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Thu, 23 May 2024 08:27 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते दिख रहे हैं। The Quint ने अपनी जांच में बताया कि यह दावा भ्रामक है और वीडियो हालिया नहीं बल्कि 2018 का है।

विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat did not praise Rahul Gandhi amid elections
Fact Check - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस वक्त चुनाव का मौसम है। लोकसभा चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार शाम खत्म हो गया। छठे दौर में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं सातवें दौर में 1 जून को मतदान कराया जाएगा। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है वहां तमाम दल प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

दावा: वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि, "लोकसभा चुनावों के बीच मोहन भागवत कांग्रेस और उसके संस्थापकों की तारीफ कर रहे हैं। क्या यह बदलाव की हवा है।"

विज्ञापन
मोहन भागवत ने साल 2018 में RSS के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की तारीफ की थी.
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/X)

(ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं।)

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सच नहीं है। यह वीडियो पुराना है। वायरल वीडियो 17 सितंबर 2018 के भाषण का एक हिस्सा है।

  • साल 2018 में RSS ने दिल्ली के विज्ञान भवन में तीन दिवसीय 'भारत का भविष्य' नाम से एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में शिक्षा, व्यवसाय और फिल्म इंडस्ट्री सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

  • मोहन भागवत ने इस कार्यक्रम के पहले दिन एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के बारे में यह बातें कहीं थी।

मोहन भागवत ने क्या कहा था ? मोहन भागवत ने स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका के लिए कांग्रेस पार्टी की तारीफ की थी। कांग्रेस को सबसे पुरानी पार्टी को श्रेय देते हुए भागवत ने कहा,

अपने लोगों में राजनैतिक समझदारी कम है, सत्ता किसकी है इसका क्या महत्त्व है लोग कम जानते हैं। अपने देश के लोगो की राजनितिक जागृति करनी चाहिए इसलिए कांग्रेस के रूप में एक बड़ा आंदोलन सारे देश में खड़ा हुआ।कांग्रेस में ऐसी कई महान महापुरुष थें जिन्होंने बहुत बलिदान दिया और आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उस विचारधारा ने देश को आजादी की राह पर ला खड़ा किया।

द क्विंट ने सच का पता कैसे लगाया ? द क्विंट ने Youtube पर "Mohan bhagwat on congress" कीवर्ड्स का इस्तेमाल कर सर्च किया तो द क्विंट को सबसे पहले यही वीडियो मिला। इस वीडियो को Hindustan Times के Youtube पेज पर 18 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया था.

मोहन भागवत ने साल 2018 में RSS के एक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की तारीफ की थी.

वीडियो यहां देखें

(सोर्स - Altered by Quint Hindi)

  • द क्विंट की पड़ताल में उसने देखा कि वायरल वीडियो में HT यानि हिंदुस्तान टाइम्स और ANI के लोगो इस वीडियो से मेल खा रहे थे।

  • इसके साथ ही वायरल वीडियो में भागवत का पूरा भाषण और सब टाइटल्स भी हू-ब-हू इस वीडियो से मिल खा रहे थे।

    न्यूज रिपोर्ट्स: द क्विंट ने इससे मिलते-जुलते कीवर्ड्स का इस्तेमाल करके कुछ ऐसी न्यूज रिपोर्ट्स ढूंढीं, जिनमें भागवत कांग्रेस के बारे में बात कर रहे हों। द क्विंट को India TodayMoney Control, और Indian Express की कुछ रिपोर्ट्स मिली।

  • इन सभी रिपोर्टस की हेडलाइन भी यही थी कि मोहन भागवत ने कांग्रेस की तारीफ में क्या कहा।

  • India Today और Money Control ने यह रिपोर्ट 18 सितंबर 2018 को छापी थी जबकि Indian Express ने RSS के इस कार्यकम पर विस्तार से 20 सितंबर 2018 को रिपोर्ट की थी।

निष्कर्ष: कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते RSS प्रमुख मोहन भागवत के पुराने वीडियो को हालिया बताकर लोक सभा चुनावों के साथ जोड़कर वायरल किया जा रहा है। यह दावा भ्रामक है वीडियो हालिया नहीं बल्कि 2018 की है।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed