Fact Check: भारतीय रिजर्व बैंक ने नहीं किए 5000 के नोट जारी, फर्जी दावा किया जा रहा वायरल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक नोट की तस्वीर शेयर की जा रही है। इस नोट को 5000 रुपये का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरबीआई इसे जल्दी जारी करेगा। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर 5000 रुपए के नोट की एक फोटो तेजी से शेयर हो रही है, यूजर्स फोटो को शेयर कर दावा कर रहे है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही 5000 रुपए के नोट जारी करेगा।
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में यह दावा फर्जी और निराधार पाया गया। भारतीय रिजर्व बैंक या वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
क्या है दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने 6 जनवरी 2025 को एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया, “ 5000 का नया नोट* पांच हजार रुपये का नया नोट बहुत जल्द होने वाला जारी; RBI ने दी जानकारी।” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
वहीं, ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर ने 31 दिसंबर 2024 को वायरल पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “5000 New Note: आरबीआई जल्द पांच हजार रुपये के नए नोट जारी करने वाला है. इस खबर के बारे में जब से जानकारी मिली है, तब से लोगों के बीच चर्चाएं बढ़ गई हैं. #RBI” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।
पड़ताल
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल दावे का सच जानने के लिए संबंधित कीवर्ड से गूगल ओपन सर्च किया, लेकिन पीटीआई को कोई भी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली। जांच के अगले हिस्से में, डेस्क ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट को स्कैन किया जहां हमें आरबीआई द्वारा जारी किए जाने वाले बैंक नोटों के सेट की तस्वीरें भी मिलीं। इसमें भी 5000 रुपये के नोट की तस्वीर नहीं थी। वेबसाइट का लिंक है और नीचे उसी का स्क्रीनशॉट देखें।
इसके अलावा, RBI की ही वेबसाइट पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) सेक्शन में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सर्कुलेशन में जो बैंकनोट हैं, वे ₹10, ₹20, ₹50, ₹100, ₹200, ₹500, और ₹2000 के हैं। यहां FAQ सेक्शन का लिंक है और नीचे उसी का स्क्रीनशॉट दिया गया है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी अब-तक की जांच से यह साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि RBI जल्द 5000 के नोट जारी करने वाला है, यह पूरी तरह से फर्जी हैं।
(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)