Fact Check: क्या सच में आईआईटी बीएचयू गैंगरेप केस के आरोपियों का जेल से छूटने पर स्वागत हुआ? पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है जिसमें दावा किया जा रहा है कि बीएचयू गैंगरेप केस के आरोपियों के जमानत पर बाहर आने पर उनका केक काटकर स्वागत किया गया।हमारी पड़ताल में पता चला कि वायरल हो रही तस्वीर तीन साल पुरानी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है इस तस्वीर में तीन लोग केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आईआईटी बीएचयू गैंगरेप के दो आरोपी और वाराणसी के कैंट विधानसभा के भाजपा विधायक दिख रहे हैं। आपको बता दें आईआईटी बीएचयू गैंग रेप मामले में तीनों आरोपियों में से कुणाल पांडे और अभिषेक चौहान को हाईकोर्ट ने 31 अगस्त को जमानत दे दी थी जिसके बाद से ये तस्वीर वायरल हो रही है।
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके ये दावा किया जा रहा है कि गैंगरेप के आरोपियों के जमानत पर बाहर आने के बाद भाजपा नेता द्वारा केक खिलाकर उनका स्वागत किया जा रहा है।
नेहा सिंह राठौड़ (@nehafolksinger) नाम की एक एक्स यूजर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “BHU गैंगरेप के आरोपी जमानत पर बाहर आये हैं। केक काटकर स्वागत किया गया। उनके यहां कल्चर है। और आप..! आप अपनी बेटी बचाइए!”
BHU गैंगरेप के आरोपी जमानत पर बाहर आये हैं.
— Neha Singh Rathore (@nehafolksinger) September 1, 2024
केक काटकर स्वागत किया गया.
उनके यहाँ कल्चर है.
और आप..! आप अपनी बेटी बचाइए! pic.twitter.com/Y8XOlAAdMg
रवि राज किशोर (@RaviRajKishorr) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “शर्म की बात है, बीएचयू गैंगरेप के आरोपी जमानत पर बाहर आ गए हैं। उनका केक काटकर स्वागत किया गया। यहां उनकी संस्कृति है। और आप.! अपनी बेटी बचाओ!”
Shame🚨
— Ravi Raj Kishor (@RaviRajKishorr) September 2, 2024
The accused of BHU gang rape have come out on bail.
They were welcomed by cutting a cake.
They have a culture here.
And you.! Save your daughter!
Must Retweet✊& fight Against this Rapist and there supporters @YuvaEkSoch
Terrorists Indian Railway Hindus Fear Rule pic.twitter.com/nDfQ5cK52U
डॉ. अशद गनी (@AshadINC) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “जिस देश में बलात्कारियों का केक काटकर स्वागत किया जाता है, वो देश महिलाओं के लिए कैसे सुरक्षित रहेगा?? BHU की छात्रा के बलात्कारी के घर पहुंचने पर भाजपाइयों ने ऐसे मनाया जश्न। क्या भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित रहेंगी?”
In a country where rapists are welcomed by cutting a cake, how will that country be safe for women?? This is how BJP people celebrated the rapist of BHU student when he reached home. Will women be safe in BJP government? pic.twitter.com/QJujxeuQmb
— Dr. Ashad Ghani ڈاکٹر اسد غنی डॉ. असद गनी (@AshadINC) September 1, 2024
इंस्पायरट्रेल (@_inspiretrail_) नाम के एक एक्स यूजर ने एक तस्वीर पर लिखा “BHU गैंगरेप के आरोपी जब जमानत पर रिहा होकर अपने घर पहुंचे केक काटकर इस तरह जश्न मनाया गया, मानो बहुत महान कारनामा अंजाम दिया है। यही है इनकी घरवाले और समाज की संस्कार ॥”
BHU गैंगरेप के आरोपी जब ज़मानत पर रिहा होकर अपने घर पहुंचे केक काटकर इस तरह जश्न मनाया गया, मानो बहुत महान कारनामा अंजाम दिया है।
— Inspiretrail (@_inspiretrail_) September 1, 2024
यही है इनकी घरवाले और समाज की संस्कार ॥ pic.twitter.com/a9pbobGHsY
पड़ताल
जब हमने इस तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया तो हमें इस तस्वीर से संबंधित कुछ खबरें मिलीं। हमने आजतक की एक खबर देखी जिसमें विधायक का बयान मौजूद था। इस बयान में विधायक की तरफ से कहा गया था कि ये तस्वीर कोरोना काल की है और बहुत पुरानी है।
इस तस्वीर के बारे में और अधिक जानने के लिए हमने भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाले। इसी कड़ी में हमें सौरभ श्रीवास्तव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रही तस्वीर मिली जो कि 12 जुलाई 2021 को पोस्ट की गई थी। इस तस्वीर के साथ भाजपा विधायक ने एक कैप्शन भी लिखा था “भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष श्री मधुकर चित्रांश जी एवं युवा कार्यकर्ता श्री सक्षम सिंह पटेल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं…”

हमारी पड़ताल में ये साफ हो गया कि वायरल हो रही तस्वीर तीन साल पुरानी है। तस्वीर का आरोपियों के जेल से बाहर आने पर स्वागत करने वाले दावे से कोई संबंध नहीं है।