फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rajasthan molestation accused claimed to be named Sarfaraz

Fact Check: राजस्थान में छेड़छाड़ के आरोपी का नाम सरफराज होने का दावा, जानें मामले की सच्चाई

Wed, 04 Sep 2024 09:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 04 Sep 2024 09:26 PM IST
सार

Fact Check: राजस्थान में लड़कियों के साथ एक दुकानदार ने छेड़छाड़ की जिसके बाद लड़कियों द्वारा दुकानदार को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा किया जा रहा है कि ये दुकानदार मुस्लिम है।

विज्ञापन
Rajasthan molestation accused claimed to be named Sarfaraz
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में वर्दी पहने कुछ लड़कियां एक आदमी को पीटते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो राजस्थान का बताया जा रहा है। लड़कियों ने आरोप लगाया कि दुकानदार एक लड़का के साथ छेड़छाड़ कर रहा था जिसके बाद लड़कियों ने उसे पीट दिया। 
विज्ञापन


क्या है दावा
वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करके ये दावा किया जा रहा है राजस्थान के डीडवाना में लड़की रिचार्ज करवाने के लिए एक दुकान पर गई जिसके बाद दुकानदार जिसका नाम सरफराज बताया जा रहा है वो कहता है कि पहले I Love U बोलो। आगे आरोप लगाया कि सरफराज ने पैसे लेने से मना कर दिया और अश्लीलता करने लगा। फिर लड़की ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सरफराज की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


सुखनारायण यादव (@ydvSukhnarayan) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ हिंदुओं केवल हिंदुओं के दुकान पर जाओ, इन मियांओ ने "लव जेहाद" से लेकर "थूक जेहाद" का 
धंधा खोल रखा है। एक लड़की रिचार्ज करवाने गई थी, दुकानदार "सरफराज" ने उससे कहा पहले I Love U बोलो, "सरफराज" ने रिचार्ज के पैसे लेने से मना कर दिया और अश्लील हरकतें करने लगा!”
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्या राजपूत (@OFFICAL_SURYA10) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “राजस्थान डीडवाना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक स्कूली लड़की रिचार्ज करवाने दुकान पर गयी थी, जिहादी दुकानदार सरफ़राज़ ने उस लड़की से पहले I LOVE YOU बोलने को कहा और पैसे ना लेने की बात कही और फिर  अश्लील हरकतें करने लगा.!!” राम जी रावत (@RaamJi_Rajawat) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “आपको दुकान भी सोच समझ के जाना चाहिए। लड़की रिचार्ज करवाने गई थी, दुकानदार "सरफराज" ने उससे कहा पहले I Love U बोलो "सरफराज" ने रिचार्ज के पैसे लेने से मना कर दिया और अश्लील हरकतें करने लगा! फिर लड़की अपने दोस्तों के साथ आई और "सरफराज" की जबरजस्त कंबल कुटाई कर दी। राजस्थान के डीडवाना का एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है ।।”
पड़ताल 
इस खबर की पड़ताल करने के लिए हमें एक्स पर एक ट्वीट मिला जिसमें आरोपी का नाम सरफराज बताया गया था। इसी ट्वीट में हमें डीडवाना-कुचामन पुलिस का एक बयान मिला। इस बयान में पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित आरोपी दुकानदार का नाम ओमप्रकाश था, जिसको पुलिस थाना कुचामनसिटी द्वारा तुरन्त गिरफ्तार किया का जा चुका है और की कार्रवाई भी की जा चुकी है।  



पड़ताल की नतीजा
पड़ताल में ये साफ है कि आरोपी का नाम सरफराज नहीं है। पुलिस ने ये साफ किया है की आरोपी का नाम ओमप्रकाश है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed