फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi did not take China's constitution in his election campaign

Fact Check: राहुल गांधी अपने कार्यक्रम में चीन का संविधान लेकर नहीं गए, जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

Mon, 20 May 2024 08:21 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Mon, 20 May 2024 08:21 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक रैली की तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अपने मंच पर चीन का संविधान लेकर जाते हैं। Newschecker ने पड़ताल में बताया कि राहुल मंच पर जिस किताब को दिखाते नजर आते हैं, वह भारतीय संविधान का पॉकेट बुक एडिशन है।
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi did not take China's constitution in his election campaign
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। पांचवें दौर के लिए मतदान सोमवार को खत्म हो गया। इस चुनाव में संविधान भी एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा। चाहे पक्ष हो या विपक्ष दोनों ने इसे अपने-अपने तरीके से भुनाने की कोशिश की है। इस बीच, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक रैली की तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वे मंच पर लाल रंग के भारतीय संविधान के पॉकेट बुक को पकड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर एक सवाल काफी उठ रहे हैं, जिसमें यह कहा जा रहा है कि “क्या राहुल गांधी अपने मंच पर चीन का संविधान को लेकर जाते हैं? क्योंकि चीन के संविधान का रंग लाल है”।

विज्ञापन

Newschecker ने अपनी रिपोर्ट में इसी सवाल का जवाब ढूंढने की कोशिश की तो पाया कि राहुल गांधी अपने कार्यक्रम में ईबीसी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित भारतीय संविधान का पॉकेट बुक लेकर जाते हैं।

विज्ञापन

यह सवाल भाजपा के दो बड़े नेताओं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के एक ट्वीट और केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर तैरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल 17 जनवरी को हिमंत बिस्वा सरमा ने एक कोलाज अपने X अकाउंट से पोस्ट किया, जिसमें राहुल गांधी, भारतीय संविधान और चीनी संविधान की तस्वीर मौजूद थी। यह कोलाज ट्वीट करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कैप्शन में लिखा कि “भारत के संविधान की मूल प्रति का कवर नीला है। वहीं मूल चीनी संविधान का आवरण लाल है। क्या राहुल चीनी संविधान लेकर चलते हैं? हमें इसको जांचना होगा”


Courtesy: X/himantabisawa

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने भी उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर की एक जनसभा में कहा कि ”राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर दिखा रहे हैं, भारतीय संविधान का कलर नीला होता है और राहुल गांधी जो लाल संविधान दिखा रहे हैं वो लाल संविधान चीन का होता है”।


Courtesy: X/HindiKhabar

इन दोनों नेताओं के बयान के बाद सोशल मीडिया पर सवाल पूछने वाले अंदाज में यह दावा काफी वायरल होने लगा कि “क्या राहुल गांधी चीन का संविधान अपने कार्यक्रम में दिखाते हैं”।


Courtesy: FB/StraightNewsIndia

Fact Check/Verification

Newschecker ने वायरल दावे की पड़ताल के लिए उस कार्यक्रम को ढूंढा, जिसकी तस्वीर वायरल कोलाज में शामिल थी। इस दौरान न्यूजचेकर को यह दृश्य 5 मई को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में हुई राहुल गांधी की रैली में मिला। इस कार्यक्रम को राहुल गांधी के यूट्यूब अकाउंट से लाइव किया गया था।

करीब 51 मिनट के यूट्यूब वीडियो में न्यूजचेकर को 27 मिनट से वह दृश्य दिखाई दिया, जिसमें राहुल गांधी मंच पर हाथ में एक किताब उठाए हुए भाषण देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह यह कहते हुए कि “गरीब और आम जनता को आजतक जो भी फायदा मिलता है, वह इस किताब की वजह से मिला है। इस किताब से पहले लोगों के लिए हिंदुस्तान में कोई आधिकार नहीं था। लेकिन आज पीएम मोदी और बीजेपी इस किताब को फाड़कर फेंकना चाहते हैं। यह किताब आंबेडकर और गांधी ने दी। यह चुनाव इस किताब को बचाने का चुनाव है”।


Courtesy: YT/Rahul Gandhi

इस दौरान जब न्यूजचेकर ने उस किताब को ज़ूम करके देखा तो पाया कि उस पर “THE CONSTITUTION of INDIA” लिखा हुआ है।

जांच में न्यूजचेकर को इस तरह के दृश्य कांग्रेस पार्टी के फेसबुक अकाउंट से अपलोड की गई कई तस्वीरों में दिखाई दिए। इन तस्वीरों में मौजूद किताब को देखने पर न्यूजचेकर ने पाया कि लाल और काले रंग की इस किताब में नीचे अंग्रेजी में EBC लिखा हुआ है।


Courtesy: FB/INC

अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए न्यूजचेकर ने संबंधित कीवर्ड की मदद से सर्च किया तो पाया कि यह ईबीसी प्रकाशन की तरफ से जारी किया गया भारतीय संविधान का कोट पॉकेट एडिशन है। कोट पॉकेट एडिशन का अर्थ, जिस किताब को आप अपनी कोट की जेब में रख सकते हैं। साथ ही न्यूजचेकर ने यह पाया कि यह पॉकेट बुक मुख्य तौर पर गोपाल शंकरनारायण ने तैयार किया है।

इसके अलावा, न्यूजचेकर ने असल संविधान की तस्वीर भी देखी तो पाया कि कवर पर सुनहरे रंग के फूल और बीच में अंग्रेजी में CONSTITUTION of INDIA लिखा हुआ है और नीचे अशोक स्तंभ मौजूद है.

इसके बाद न्यूजचेकर ने चीन के संविधान को भी ढूंढा तो पाया कि वास्तविक संविधान पूरी तरह से लाल रंग में है और उसपर चीनी भाषण में लिखे शब्द मौजूद हैं।

Conclusion

न्यूजचेकर की जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि राहुल गांधी मंच पर जिस किताब को दिखाते नजर आते हैं, वह भारतीय संविधान का पॉकेट बुक एडिशन है।

Result: False

(This story was originally published by Newschecker as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed