फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi did not break 118 coconuts edited video share

Fact Check: राहुल गांधी ने नहीं फोड़े 118 नारियल, वीडियो एडिट करके किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Thu, 26 Dec 2024 07:28 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 26 Dec 2024 07:28 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है कि जिसमें राहुल गांधी को हाथ से नारियल फोड़ते हुए दिखाया जा रहा है। जानें इस वीडियो का सच क्या है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi did not break 118 coconuts edited video share
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया जा रहा है कि राहुल गांधी सौ से ज्यादा नारियल को अपने हाथों से तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने हाथों से सौ से ज्यादा नारियल को फोड़ है। साथ ही इस वीडियो से भाजपा पर तंज भी कसा जा रहा है। 

𝐕𝐢𝐬𝐡𝐧𝐮 𝐁𝐑𝐒 (@VVRBRS) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा  “भविष्य का नेता” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

Online Helping नाम के एक यूट्यूब चैनल से लिखा गया “एक मिनट में अगर 140 नारियल फोड़े जा सकता है तो मुसम्मी कितने छिले जा सकते हैं” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन
विज्ञापन




Antik Viral नाम के एक यूट्यूब चैनल के नाम से लिखा गया “राहुल गांधी के धक्के से भाजपा घायल” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स का फेसबुक अकाउंट पर वायरल हो रहा वीडियो मिला। लेकिन इसमें राहुल गांधी की जगह कोई और व्यक्ति मौजूद था। 

फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा था “हथौड़े से नारियल तोड़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है - भारत में केरल के अभिष पी. डोमिनिक ने अपने हाथ से एक मिनट में 122 नारियल तोड़ डाले!”

आगे हमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड्स की वेबसाइट पर भी ये  वीडियो मिला। वीडियो को ध्यान से देखा हमें दिखा कि कैमरा पकड़े हुए आदमी दोनों वीडियो में एक जैसा है। केवल नारियल तोड़ने वाले व्यक्ति को राहुल गांधी से बदला गया है। 

वेबसाइट पर ये वीडियो 20 दिसंबर 2017 को प्रकाशित किया गया था। वहां से हमें पता चला कि केरल के कोट्टायम शहर में एक दीवार पर नारियल की एक लंबी कतार के साथ, अभिष पी. डोमिनिक ने 122 नारियल तोड़कर 2011 से चले आ रहे 118 नारियल तोड़ने के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को एडिट करके शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed