फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi did not appeal to vote for PM Modi edited video goes viral

Fact Check: राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए वोट की अपील नहीं की, कांग्रेस नेता का एडिटेड वीडियो वायरल

Wed, 29 May 2024 05:37 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Wed, 29 May 2024 05:37 PM IST
सार

Fact Check: लोकसभा चुनाव के बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि राहुल प्रधानमंत्री मोदी के लिए वोट की अपील कर रहे हैं। हालांकि, Boom ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi did not appeal to vote for PM Modi edited video goes viral
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 अब अपने अंतिम दौर में है। सातवें और अंतिम चरण के लिए 1 जून को मतदान कराया जाएगा। इस बीच, सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

Boom ने अपने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है। मूल वीडियो में वह बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान खत्म करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस 30 सेकंड के वायरल वीडियो में राहुल गांधी को बोलते सुना जा सकता है, "ये चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है और संविधान को नष्ट कर रही है। और दूसरी तरफ बीजेपी और आरएसएस हैं जो संविधान को और लोकतंत्र को बचा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने 22-25 लोगों को अरबपति बनाया, नरेंद्र मोदी जी करोड़ों महिलाओं और युवाओं को लखपति बनाने जा रहे हैं। बीजेपी और आरएसएस का समर्थन कीजिये, संविधान को बचाइए, नरेंद्र मोदी जी के बटन को दबाइए।"

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स पर इस एडिटेड वीडियो को शेयर करते हुए एक दक्षिणपंथी यूजर ने लिखा, "अथ राहुल गांही कथा।"

पोस्ट का आर्काइव लिंक

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए बूम ने वीडियो संबंधित कुछ कीवर्ड्स को गूगल सर्च किया। इसके जरिए बूम को कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर 25 अप्रैल 2024 का पोस्ट किया गया यह वीडियो मिला।
 

 

पोस्ट का आर्काइव लिंक

लगभग एक मिनट के इस मूल वीडियो में राहुल गांधी कांग्रेस के लिए वोट की अपील करते हुए कहते हैं, "ये चुनाव लोकतंत्र को और संविधान को बचाने का चुनाव है। एक तरफ बीजेपी और आरएसएस जो लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं और संविधान को नष्ट कर रहे हैं। और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस जो संविधान को और लोकतंत्र को बचा रही है।"

इस क्रम में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा और कांग्रेस मैनिफेस्टो की भी चर्चा करते हैं। फिर कहते हैं, "नरेंद्र मोदी जी ने 22-25 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों महिलाओं और युवाओं को लखपति बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का समर्थन कीजिये, संविधान को बचाइए, हाथ के बटन को दबाइए।"

कांग्रेस के लिए वोट की अपील करते राहुल गांधी का यह वीडियो उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी मौजूद है।

बूम ने पड़ताल में पाया कि मूल वीडियो के अलग-अलग हिस्सों को इधर-उधर जोड़कर वायरल वीडियो एडिट किया गया है। जैसे, जहां राहुल गांधी ने कहा कि 'बीजेपी और आरएसएस लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं' वहां बीजेपी और आरएसएस की जगह कांग्रेस पार्टी और इंडिया अलायंस जोड़ दिया गया है। ठीक ऐसे ही 'नरेंद्र मोदी जी ने 22-25 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोड़ों महिलाओं और युवाओं को लखपति बनाने जा रहे हैं' में नरेंद्र मोदी जी की जगह कांग्रेस लगा दिया गया है और जहां राहुल गांधी हाथ का बटन दबाने कह रहे हैं वहां नरेंद्र मोदी लगा दिया गया है।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed