Fact Check: राष्ट्रपति लोकसभा उम्मीदवार का फॉर्म भरने के लिए नहीं गईं, पुरानी फोटो गलत दावे से वायरल
Fact Check: पीएम मोदी और दूसरे नेताओं के साथ राष्ट्रपति मुर्मू की एक पुरानी फोटो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वो पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव के नामांकन में उनके साथ थीं। द क्विंट ने अपनी पड़ताल में बताया कि ये दावा भ्रामक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस समय देश में चुनावी माहौल है। लोकसभा के तीन चरणों के लिए मतदान कराया जा चुका है। बाकी बचे चरणों के लिए मतदान 13 मई से 1 जून के बीच होंगे। कुछ ऐसी सीटें भी हैं जहां से दिग्गज चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य नेताओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है।
दावा क्या है?:
पोस्ट शेयर करने वाले लोगों ने लिखा, "क्या राष्ट्रपति लोकसभा उम्मीदवार का फॉर्म भरने के लिए जा सकते हैं?" यूजर्स ने ये भी लिखा कि देश का संविधान "बर्बाद" किया जा रहा है।
पोस्ट का अर्काइव यहां देखें
सोर्स : स्क्रीनशॉट/फेसबुक/Altered by Quint Hindi
(यही दावा करते पोस्ट्स के आर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं.)
क्या ये सच है?: द क्विंट ने अपनी पड़ताल में बताया कि ये दावा झूठ है।
-
ये फोटो साल 2022 की है, जब राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और दूसरे नेताओं के साथ राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने गई थीं।
द क्विंट को ये कैसे पता चला?: द क्विंट ने को गूगल पर रिवर्स सर्च किया। इससे द क्विंट को पीएम मोदी के फेसबुक और X प्लेटफॉर्म पर जून 2022 के दो पोस्ट मिले। इस पोस्ट की तस्वीर को वायरल फोटो से मिलाने पर साफ हो रहा है कि दोनों एक ही हैं।
दोनों तस्वीरों की तुलना
सोर्स : स्क्रीनशॉट/X/Altered by Quint Hindi
-
इसको और वेरिफाई करने के लिए, द क्विंट ने न्यूज रिपोर्ट्स देखीं। द क्विंट को हिंदुस्तान टाइम्स और द प्रिंट में जून 2022 की रिपोर्ट मिलीं, जिसमें द क्विंट ने नामांकन दाखिल करने की तारीख को वेरिफाई किया।
-
एक फोटो स्टोरी में, HT ने रिपोर्ट किया कि मुर्मू ने 24 जून 2022 को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
-
इसी तरह, द प्रिंट ने 24 जून 2022 को मुर्मू के नामांकन दाखिल करने पर न्यूज एजेंसी ANI की कवरेज को भी स्ट्रीम किया था।
निष्कर्ष: साफ है कि पीएम मोदी और दूसरे नेताओं के साथ राष्ट्रपति मुर्मू की एक पुरानी फोटो को इस गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वो पीएम मोदी के लोकसभा चुनाव के नामांकन में उनके साथ थीं।
(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)