फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   PM Modi met children in a school in Uttar Pradesh, falsely claimed to be from Delhi

Fact Check: उत्तर प्रदेश के स्कूल में बच्चों से मिले पीएम मोदी, दिल्ली का बताकर किया जा रहा गलत दावा

Mon, 13 Jan 2025 04:45 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 13 Jan 2025 04:45 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक स्कूल में बच्चों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये स्कूल दिल्ली का है जिसे पूर्व सीएम केजरीवाल ने बनवाया है। BOOM ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
PM Modi met children in a school in Uttar Pradesh, falsely claimed to be from Delhi
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्कूली बच्चों से संवाद करने का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर इसे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा बनवाए गए स्कूल का वीडियो बताते हुए पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन

बूम ने पाया कि यह वीडियो यूपी के वाराणसी का है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2023 में अपने संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का दौरा किया था। पीएम मोदी ने तब नंद घर (एक मॉडल स्कूल) में बच्चों से मुलाकात की थी।

विज्ञापन


क्या है दावा 
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

फेसबुक पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘केजरीवाल के बनाये गए स्कूलों मे रील बनाने गया है चौथी फेल। कभी यूपी के स्कूलों मे भी रील बना लो हकीकत पता चल जायेगी। वैसे यह बच्चे खुद इस चौथी फेल से तो ज्यादा होशियार हैं। बच्चों कों समझाने की जरूरत नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

(आर्काइव लिंक)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह वीडियो इसी दावे से वायरल है।

(आर्काइव लिंक)

फैक्ट चेक

वायरल वीडियो वाराणसी का है

बूम ने दावे की पड़ताल के लिए वायरल वीडियो से संबंधित कीवर्ड से गूगल पर सर्च किया। बूम को पीएम मोदी के फेसबुक अकाउंट और कई मीडिया रिपोर्ट में यह वीडियो मिला। यह वीडियो दिसंबर 2023 का है, तब पीएम मोदी दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 19,000 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

इसी दौरान पीएम मोदी ने वाराणसी जिले के कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में लगी विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रदर्शनी का अवलोकन किया था। पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में शामिल मॉडल नंद घर में बच्चों से मुलाकात की थी।

वाराणसी में एकीकृत बाल विकास योजना (ICDS) के तहत प्रोजेक्ट नंद घर प्रस्तुत किया गया है, जो बच्चों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत वेदांता ग्रुप और अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सहायता से वाराणसी जिले में 1421 आंगनवाड़ी केंद्रों को नंद घरों के रूप में विकसित किया गया है।

 

पीएम मोदी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 18 दिसंबर 2023 को बच्चों से मुलाकात का यह वीडियो शेयर किया था। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘वाराणसी में स्कूली बच्चों के साथ संवाद ने नई ऊर्जा से भर दिया. इन प्यारे-प्यारे बच्चों ने बताया कि स्कूल में सुविधाएं बढ़ने से कैसे अब पढ़ाई में भी उनका मन खूब लग रहा है।’

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed