फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   picture of Congress leader Shashi Tharoor getting injured is two years old

Fact Check: कांग्रेस नेता शशि थरूर को चोट लगने की तस्वीर दो साल पुरानी, जानें फोटो का सच

Fri, 13 Dec 2024 08:25 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 13 Dec 2024 08:25 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है जिसमें शशि थरूर को चोट लगी है। दावा किया जा रहा है कि ये फोटो हाल ही का है। PTI ने अपनी पड़ताल में दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
picture of Congress leader Shashi Tharoor getting injured is two years old
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता शशि थरूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है। यूजर्स द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में शशि थरूर के बाएं पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। दावा किया जा रहा है ये तस्वीर हाल के दिनों की है।

विज्ञापन


क्या है दावा 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वेरिफाइड यूजर ने 11 दिसंबर को वायरल तस्वीर को  शेयर करते हुए लिखा, “हम लोग #Pushpa2 में उलझे रहे हैं उधर लव-गुरू का पैर टूट गया  गुरु जी *घायल* है.!! देखभाल करने वाली "नर्स" का भगवान *ख्याल* रखे !” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं फेसबुक पर भी यूजर्स समान दावे के साथ पोस्ट शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंक यहांयहांयहां देखें।

 

पड़ताल
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। जांच में पता चला कि ये तस्वीर 15 दिसंबर 2022 की है। जिसे यूजर्स अभी का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए डेस्क ने सबसे पहले तस्वीर को ध्यान से देखा। उसके बाद पीटीआई ने इस तस्वीर को रिवर्स सर्च किया, जहां पीटीआई को इंडिया टीवी की वेबसाइट पर 16 दिसंबर 2022 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार 15 दिसंबर 2022 को संसद की सीढियों पर लड़खड़ाने के चलते शशि थरूर के बाएं पैर में बुरी तरह मोच आ गई थी। खबर का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें

 

पड़ताल को आग बढ़ाने पर पीटीआई को कांग्रेस नेता शशि थरूर का 16 दिसंबर 2022 का एक एक्स पोस्ट मिला। पोस्ट में थरूर ने अंग्रेजी में लिखा, “थोड़ी सी असुविधा: कल संसद में एक कदम चूकने के कारण मेरे बाएं पैर में गंभीर मोच आ गई। कुछ घंटों तक इसे नजरअंदाज करने के बाद दर्द इतना तेज हो गया कि मुझे अस्पताल जाना पड़ा। 

इस चोट की वजह से अब मैं हिल-डुल भी नहीं सकता हूं। इस दौरान मैं आज सदन की कार्यवाही को मिस कर रहा हूं। इसके साथ ही सप्ताहांत निर्वाचन क्षेत्र की योजनाएं रद्द कर दी हैं।” पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वायरल हो रही तस्वीर पर कांग्रेस नेता शशि थरुर ने भी ट्वीट कर बताया कि ये उनकी दो साल पुरानी तस्वीर है, जिस लोग अभी का बताकर शेयर कर रहे हैं। पोस्ट का लिंक

 


पड़ताल का नतीजा
पीटीआई की अब तक की जांच से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर के बारे में सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा फर्जी है। करीब दो साल पहले लगी चोट को यूजर्स अभी का बताकर गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed