फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   picture of CM Yogi taking a selfie with Akhilesh at Maha Kumbh is AI generated

Fact Check: सीएम योगी का महाकुंभ में अखिलेश के साथ सेल्फी लेने की तस्वीर एआई जनरेटेड है

Wed, 29 Jan 2025 06:38 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 29 Jan 2025 06:38 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जा रही है जिसमें सीएम योगी और अखिलेश यादव महाकुंभ में एक साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। PTI ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
picture of CM Yogi taking a selfie with Akhilesh at Maha Kumbh is AI generated
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और  यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। तस्वीर में सीएम योगी सपा नेता अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर यूजर्स दावा कर रहे है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में अखिलेश यादव के साथ सीएम योगी ने सेल्फी ली।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी जांच में पता चला कि वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है, जिसे यूजर्स गलत दावे के साथ शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

दावा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर यूजर टिंकू यादव ने 26-1-2025 को वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में अखिलेश भैया के साथ योगी जी ने ली सेल्फी कमेंट कर बताएं सही है या गलत (jay shree hanuman ji maharaj)” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य यूजर समाजवादी एक सोच ने 17-1-2025 को  वायरल तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “इस तस्वीर पर आप क्या कहेंगे?” पोस्ट का लिंक, आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल
पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए संबंधित कीर्वड से सर्च किया लेकिन हमें एक भी ऐसी खबर नहीं मिली, जो वायरल दावे की पुष्टि करती हो। तस्वीर को ध्यान से देखने पर हमें वायरल तस्वीर के AI निर्मित होने संभावना लगी।

जांच को बढ़ाते हुए हमने एआई डिटेक्टर टूल Sightengine की मदद  से स्कैन किया। जांच में सामने आया कि इस तस्वीर को संभवतः एआई टूल्स के जरिये  तैयार किया गया है। Sightengine  पर मिले रिजल्ट के अनुसार, वायरल तस्वीर 78 प्रतिशत AI निर्मित है। रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वहीं, वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने एक अन्य एआई डिटेक्टर टूल ‘Wasitai’ की सहायता ली, "Wasit" के अनुसार भी ये तस्वीर संभवतः AI निर्मित है।  रिजल्ट का स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमने सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा नेता अखिलेश यादव के सभी सोशल मीडिया को अकाउंट्स को खंगाला, हमें वायरल हो रही ये तस्वीर कहीं पर भी नहीं मिली। हमारी अब-तक की जांच से यह साफ है कि सीएम योगी और अखिलेश यादव की वायरल हो रही यह सेल्फी संभवतः एआई टूल्स की मदद से तैयार की गई है और इसे गलत दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed