Fact Check: 2019 की एक हेलीकॉप्टर की तस्वीर को हालिया बताकर किया जा रहा शेयर, जानें इसका सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो जिसमें दावा किया जा रहा है कि दक्षिणी लेबनान के अल-खियाम इलाके में एक इस्राइली हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दक्षिणी लेबनान के अल-खियाम इलाके में एक इस्रायल हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इस हेलीकॉप्टर को उस समय गिराया गया जब वह यहूदियों सेना के कई मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा था।
SilencedSirs (@SilentlySirs) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दक्षिणी लेबनान के अल-खियाम क्षेत्र में एक इस्रायल हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है, जब वह ज़ायोनी सेना के कई मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा था।”
🚨🚨 Breaking:
An Israeli helicopter has just been shot down in the #Al-Khiyam area, southern Lebanon, while transporting several dead and wounded soldiers of the Zionist army. pic.twitter.com/GkG6MPAQHKविज्ञापन विज्ञापन— SilencedSirs◼️ (@SilentlySirs) November 23, 2024
मोहम्मद मजहरुल इस्लाम (@majharul_m38317) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “एक इस्रायल हेलीकॉप्टर को दक्षिणी लेबनान के #अल-खियाम क्षेत्र में मार गिराया गया है, जब वह ज़ायोनी सेना के कई मृत और घायल सैनिकों को ले जा रहा था।”
An Israeli helicopter has just been shot down in the #Al-Khiyam area, southern Lebanon, while transporting several dead and wounded soldiers of the Zionist army. pic.twitter.com/VeFgj568Eq
— Md.Majharul Islam (@majharul_m38317) November 23, 2024
पड़ताल
इस तस्वीर की पड़ताल करने के लिए हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करके देखा। ‘अल जजीरा’ पर हमें वायरल हो रही तस्वीर के साथ एक खबर देखने को मिली। इस खबर को 20 मई 2019 को प्रकाशित किया गया था।
आगे हमें ‘द टाइम्स ऑफ इस्रायल’ की रिपोर्ट में बताया गया कि फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद सेल ने एक इस्रायल सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराने का प्रयास किया था। इससे पहले कि इस्लामिक जिहाद के लड़ाके उत्तरी गाजा पट्टी में गाजा शहर के पास उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर पर कंधे पर रखी मिसाइल दाग पाते, उन्हें एक इस्राइली जेट ने देख लिया और हवा से ही नष्ट कर दिया।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये तस्वीर 2019 की है।